फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े सगी बहनों से छेड़खानी, फाड़े कपड़े

Tue, 10 Nov 2015 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरवा (कौशाम्बी)। दबंग मनचले ने मंगलवार की सुबह चरवा इलाके के एक गांव में पशुशाला जा रही दो सगी बहनों से साथ दिनदहाड़े छेड़खानी की। खींचतान करने पर एक किशोरी के उसने कपड़े भी फाड़ डाले। चीख-पुकार पर गांववालों के दौड़ने पर युवक धमकियां देते हुए भाग निकला। उलाहना देने गए किशोरी के पिता को भी मनचले युवक के परिजनों ने पीटकर भगा दिया। शिकायत करने थाने जाने पर हल्का दरोगा ने इज्जत का हवाला देते हुए सुलह का दबाव भी बनाया। सुलह से इंकार पर पुलिस ने तहरीर लेकर जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है। उधर, दिनदहाड़े बीच गांव में हुई छेड़खानी की इस घटना से पीड़ित परिवार दहशत में है।
विज्ञापन


कौशाम्बी में मनचले युवकों के कारण लड़कियों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। मंगलवार को भी ऐसी ही घटना चरवा इलाके के एक गांव में हुई। जहां सुबह 7 बजे घर से 100 मीटर दूर पशुशाला जा रही दो सगी बहनों के साथ गांव के ही एक दबंग युवक ने जबरदस्ती करने की कोशिश की। इस दौरान दबंग ने एक किशोरी के खींचकर कपड़े भी फाड़ दिए। किशोरियों के चीखने-चिल्लाने पर गांववाले दौड़े। लोगों को आता देख युवक दोनों किशोरियों को बर्बाद करने की धमकी देते हुए भाग निकला। वहीं जब रोते-सिसकते दोनों बहने घर पहुंची, तो उनकी हालत देख घरवाले भी सन्न रह गए। पिता तो सीधे उलाहना देने युवक के घर पहुंच गया।

 आरोप है कि बेटे पर झूठा आरोप लगाने की बात कहते हुए युवक के घरवालों ने अधेड़ को ही पीटकर दरवाजे से भगा दिया। दोनों बेटियों को लेकर अधेड़ सीधे चरवा थाने पहुंचा। आरोप है कि थाने में तैनात हल्का दरोगा ने पहले तो इज्जत की दुहाई देते हुए सुलह का दबाव बनाया।
विज्ञापन


दरोगा के बार-बार दबाव बनाने के बाद भी जब पीड़ित परिवार एफआईआर दर्ज कराने पर अड़ा रहा, तो आखिरकार पुलिस ने तहरीर लेते हुए जांच के बाद कार्रवाई की बात कहकर उन्हें थाने से घर भेज दिया। दबंग युवक की दिनदहाड़े की गई कारस्तानी और पुलिस के रवैए से यह पीड़ित परिवार दहशत में है। मामले में एसओ का कहना है कि शिकायत मिली है। घटना की जांच करके अभियुक्त के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें