फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: पूर्व चेयरमैन के बेटों ने बंधक बनाकर महिला संग किया गैंगरेप!

Sun, 09 Aug 2020 07:22 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशाम्बी
विज्ञापन
gangrape
विज्ञापन
स्थानीय नगर पंचायत की पूर्व चेयरमैन के बेटों ने शनिवार रात बंधक बनाकर एक महिला संग सामूहिक दुराचार किया। पीड़िता ने साफ-सफाई के बहाने घर बुलाकर दरिंदगी करने का इल्जाम लगाया है। उसकी तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपों की जांच कराई जा रही है। 
विज्ञापन


नगर कोतवाली इलाके की एक महिला का कहना है कि शनिवार रात मंझनपुर की पूर्व चेयरमैन हाशिमी बेगम के बेटे शबीह हैदर उर्फ मीनू ने साफ-सफाई कराने के बहाने उसे अपने घर बुलाया। इसके बाद एक कमरे में बंधक बना लिया। वहां मीनू के साथ उसके भाई औन ने भी महिला के साथ दुराचार किया। विरोध करने पर लात-घूसों से पिटाई की।

इसके बाद कहीं भी शिकायत करने पर पूरे परिवार को जिंदा जलाकर मार डालने की धमकी देते हुए भगा दिया। घटना से डरी-सहमी पीड़िता ने घर पहुंचकर आपबीती परिजनों को बताई तो उनके होश उड़ गए। पीड़ित महिला ने रात को ही पुलिस को तहरीर दिया। हाईप्रोफाइल यह प्रकरण सोशल मीडिया में भी वायरल हो गया।
विज्ञापन


तमाम लोगों ने डीजीपी तक को ट्वीट कर दिया। नतीजा रहा कि हरकत में आई पुलिस ने देर रात केस दर्ज कर लिया। महिला को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। मामले में नगर कोतवाल मनीष कुमार पांडेय का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना कराई जा रही है। आरोप सही पाए गए तो दोषियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। 

चार साल की मासूम से दुराचार का प्रयास

सैनी कोतवाली क्षेत्र का एक व्यक्ति किसानी करके परिवार का खर्च चलाता है। उसने बताया कि शनिवार शाम उसकी चार वर्षीय बेटी घर के बाहर खेल रही थी। तभी पड़ोसी नाबालिक लड़का बहाने से उसे सूनसान स्थान पर बुला ले गया। वहां उसने बच्ची के साथ दुराचार का प्रयास किया। विरोध करने पर बेरहमी से पिटाई की। चीख-पुकार पर लोगों को आता देख आरोपी फरार हो गया। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें