फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशाम्बी : करंट की चपेट में आने से मेडिकल स्टोर संचालक की मौत, बालकनी में कपड़ा डालते समय हुआ हादसा

Fri, 15 Jul 2022 01:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी

सार

नगर पालिका परिषद भरवारी के मेहता रोड में पप्पू केसरवानी जीवनदीप अस्पताल के बगल में मेडिकल स्टोर की दुकान खोलकर परिवार का जीविकोपार्जन चलाते हैं। 
विज्ञापन
घटना के बाद जुटी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोखराज थाना के भरवारी चौकी क्षेत्र में विद्युत करंट की चपेट में आने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई है मौत होते ही परिवार में कोहराम मच गया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है,  वही मृतक अपने पीछे दो बेटे पत्नी को छोड़ गया है परिवार में कोहराम मचा है

विज्ञापन



नगर पालिका परिषद भरवारी के मेहता रोड में पप्पू केसरवानी जीवनदीप अस्पताल के बगल में मेडिकल स्टोर की दुकान खोलकर परिवार का जीविकोपार्जन चलाते हैं। शुक्रवार की सुबह पप्पू केसरवानी (47) उर्फ छेद्दू पुत्र बनवारी लाल केसरवानी के घर के बगल से गुजरे हाई टेंशन तार से पप्पू को करंट लग गया। करंट की चपेट में आने से अधेड़ की मौत हो गई। 


पप्पू केसरवानी शुक्रवार की सुबह नहाने के बाद घर की बालकनी से अपने कपड़े उतारने गया था। तभी तेज हवा के चलते दुकान के ऊपर लगा हुआ फ्लैक्स बोर्ड अचानक उड़ा और हाई टेंशन तार में छू गया। पप्पू बोर्ड के लोहे में उतरे करंट की चपेट में आ गया।
विज्ञापन



आवाज सुनकर घरवाले ऊपर पहुंचे तब तक पप्पू की मौत हो चुकी थी। पप्पू केसरवानी के दो बेटे पीयूष (20) और बेटा आर्यन (17) दोनों बेटों के सिर के ऊपर से पिता का साया उठ गया। हादसे से परिजनों और मोहल्ले में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची भरवारी चौकी पुलिस जांच और कार्यवाही में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें