फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवक ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरामुफ्ती कोतवाली के कुसुवा गांव में एक युवक ने गोशाला में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। युवक सेना भर्ती की तैयारी कर रहा था। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक ने खुदकुशी क्यो की, इस बारे में परिवार के लोग कुछ नहीं बोल रहे हैं।
विज्ञापन

पूरामुफ्ती कोतवाली के कुसुवा निवासी कल्लू यादव मजदूरी करते हैं। उनका बेटा गोलू यादव (24) स्नातक की पढ़ाई करने के बाद सेना में भर्ती होने के लिए तैयारी कर रहा था। परिवार के लोगों की माने तो पिछले कई दिनों से गोलू गुमसुम रहता था। बुधवार सुबह वह गोशाला में मवेशियों को चारा पानी करने के लिए गया था। काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिवार के लोग गोशाला गए। वहां देखा कि गोलू का शव फांसी से लटक रहा था। परिवार के लोग गोलू के खुदकुशी के बारे में कुछ नहीं बोल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें