फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशाम्बी: पटाखा फैक्टरी में भीषण आग, धमाकों से दहला मनौरी बाजार, 11 की मौत, कई की हालत बेहद नाजुक

Mon, 31 Aug 2026 05:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज/कौशाम्बी

सार

पिपरी थाना क्षेत्र के मनौरी बाजार में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे एक पटाखा फैक्टरी में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगते ही फैक्टरी में रखे पटाखों में एक के बाद एक तेज धमाके होने लगे। घटना में करीब 11 लोगों के मौत की बात सामने आ रही है। दर्जनभर से अधिक लोगों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। उनका उपचार एसआरन अस्पताल प्रयागराज में चल रहा है।
विज्ञापन
1 of 11
कौशाम्बी में पटाखा फैक्टरी में भीषण आग। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।
पिपरी थाना क्षेत्र के मनौरी बाजार में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे एक पटाखा फैक्टरी में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगते ही फैक्टरी में रखे पटाखों में एक के बाद एक तेज धमाके होने लगे। धमाकों की आवाज करीब दो किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। कुछ ही देर में फैक्टरी से उठे धुएं के गुबार ने आसपास के इलाके को ढक लिया, जिससे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। धमाके में कई परिवारों के मकान धराशायी हो गए। 11 लोगों की मौत हो चुकी है। करीब दर्जन भर लोगों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई  है। इसमें तीन वेंटीलेटर पर हैं। मौके पर प्रयागराज के एडीजी, आईजी, डीआईजी, अपर पुलिस आयुक्त के अलावा कौशाम्बी के डीएम और एसपी पहुंच गए हैं। झुलसे लोगों को एसआरएन अस्पताल प्रयागराज भेजा गया है। 



बताया जा रहा है कि बस्ती से कुछ दूरी पर एक मकान में पटाखा फैक्टरी संचालित हो रही थी। हादसे के समय अंदर करीब दर्जनभर लोगों के मौजूद होने की सूचना है। आग लगने के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन लगातार हो रहे धमाकों के कारण अंदर जाना मुश्किल रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मकान से अचानक धुआं उठने के बाद पटाखों में विस्फोट शुरू हुआ। मकान के ऊपर से बिजली के तार भी गुजर रहे हैं।

हादसे में एक दर्जन से अधिक लोगों के गंभीर रूप से झुलसने की सूचना मिल रही है। मौके पर पुलिस अधिकारियों के साथ दो थानों की फोर्स राहत-बचाव में जुटी है। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। डीएम डॉ. अमित पाल ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और डॉक्टरों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। आग लगने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

2 of 11
धमाके के बाद मौके पर पहुंचे अपर जिलाधिकारी और एसपी। - फोटो : संवाद।
15 से अधिक मकान धराशायी, पांच लोगों की मौत, कई मरणासन्न

कौशाम्बी और प्रयागराज सीमा पर स्थित मनौरी बाजार स्थित पटाखा फैक्टरी में सोमवार दोपहर अचानक भीषण विस्फोट हो गया। लगातार हुए धमाकों से आसपास का इलाका दहल उठा। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि करीब तीन किलोमीटर दूर तक इसकी धमक महसूस की गई। हादसे में फैक्टरी के आसपास बने 15 से अधिक मकान धराशायी हो गए। मलबे में बड़ी संख्या में लोगों के दबे होने की आशंका है। 






विस्फोट के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कई मकानों के शीशे टूट गए। धमाके की तीव्रता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मकानों की ईंट और मलबा करीब 250 मीटर दूर स्थित रेलवे पुल तक जा पहुंचा। आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।
विज्ञापन

3 of 11
कौशाम्बी में धमाके के बाद ध्वस्त हुआ मकान। - फोटो : संवाद।
जेसीबी लगाकर मलबे में खोजे जा रहे शव

सूचना मिलते ही प्रयागराज और कौशाम्बी जिले के पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। दोनों जिलों से एंबुलेंस और बचाव दल बुलाकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया गया है। जेसीबी और अन्य संसाधनों की मदद से मलबा हटाकर उसमें दबे लोगों की तलाश की जा रही है। मौके पर पुलिस बल तैनात है और राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है।

फैक्टरी में आग लगने और विस्फोट होने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। प्रशासनिक अधिकारी पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रहे हैं। हादसे के बाद आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। अधिकारियों की प्राथमिकता मलबे में फंसे लोगों को जल्द से जल्द बाहर निकालना है।

सेना के जवानों ने संभाला मोर्चा

4 of 11
एयरफोर्स के जवान बचाव कार्य में लगे। - फोटो : संवाद।
कौशाम्बी के मनौरी में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद पुलिस फोर्स के अलावा सेना के जवानों को भी बुला लिया गया है। एयरफोर्स के सैनिक रेस्क्यू आपरेशन में जुट गए हैं और मलब में फंसे लोगों को निकालने में लगे हैं। 
विज्ञापन

5 of 11
मौके पर पहुंचे प्रयागराज के अपर पुलिसआयुक्त डॉ. अजयपाल और एडीएम सिटी सत्यम मिश्रा। - फोटो : संवाद।
मनौरी में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट के बाद मौके पर एडीएम सिटी प्रयागराज के साथ एसीपी डाक्टर अजय पाल शर्मा सहित कौशांबी और प्रयागराज जनपद के सभी अधिकारी मौजूद हैं और बचाव कार्य में जुट गए हैं। 
विज्ञापन

आईजी और एडीजी भी मौके पर पहुंचे

6 of 11
मनौरी में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट के बाद पहुंचे आईजी और एडीजी। - फोटो : संवाद।
मनौरी में विस्फोट के बाद प्रयागराज के आईजी और एडीजी समेत तमाम अधिकारी भी पहुंच गए हैं। कौशाम्बी के डीएम और एसपी के अलावा प्रयागराज से भी तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। 
विज्ञापन

प्रयागराज पहुंचे घायल के परिजन बोले- नहीं आई एंबुलेंस

मनौरी में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट के बाद फैक्टरी के आसपास के दर्जन भर मकान धराशायी हो गए। घायलों में चीख पुकार मच गई। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस का लोग इंतजार करते रह गए लेकिन एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं आई। घायलों को छोटा हाथी में चारपाई पर लिटाकर एसआरएन अस्पताल लाया गया। परिजनों ने बताया कि मौके पर पुलिस के सिपाही मौजूद थे, उनसे कहा गया कि एंबुलेंस  नहीं आर ही है तो सिपाही बोले इसमें हम क्या कर सकते हैं। 

हादसे के lतीन घायल एसआरएन में वेंटीलेटर पर

पटाखा फैक्टरी में विस्फोट से घायल हुए आठ लोगों को एसआरन लाया गया है, जिसमें प्रांजली (5) और प्रवीण (13) की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई थी। गंभीर रूप से घायल उर्वशी (16) और राजेश (45) और सविता को वेंटीलेटर पर रखा गया है। इसके अलावा समता (33), अनीता (35), माला देवी (36) का उपचार चल रहा है। अनीता और माला देवी खतरे से बाहर हैं। 

15 से अधिक हो सकती है मृतकों की संख्या

मनौरी पटाखा फैक्टरी विस्फोट मामले मे मृतकों की संख्या 15 के पार पहुंच सकती है। फिलहाल पांच लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें तीन की मौत कौशाम्बी जिला अस्पताल और दो की मौत प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में हुई है। 25 से अधिक लोगों की हालत बेहद नाजुक है। मलबे में दबने के कारण ईंट और सरिया से गंभीर घाव उनके शरीर पर हो गए हैं। अभी कई लोग मलबे में ही दबे हैं जिनको जेसीबी से खोदाई करके निकालने का कार्य चल रहा है। 

एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

पिपरी कोतवाली क्षेत्र के महमूदपुर मनौरी में सोमवार को पटाखा फैक्टरी में हुए भीषण विस्फोट ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। फैक्टरी के समीप मकान बनाकर रह रहे गया प्रसाद साहू समेत उनकी पत्नी और तीन बेटों की मलबे में दबकर मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में चीख-पुकार मच गई।

  मीरपुर गांव निवासी गया प्रसाद साहू पटाखा फैक्टरी के समीप मकान बनाकर पत्नी उर्मिला और बेटों आदित्य, रवि व छोटू के साथ रहते थे। सोमवार को पटाखा फैक्टरी में अचानक बारूद का जोरदार विस्फोट हुआ। धमाका इतना तेज था कि आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई। विस्फोट की चपेट में आकर गया प्रसाद का मकान पूरी तरह जमींदोज हो गया। हादसे के समय परिवार के सभी सदस्य घर के भीतर ही मौजूद थे। मकान की छत और मलबा गिरने से सभी उसके नीचे दब गए। 

पुलिस और राहत-बचाव दल दो घंटे बाद जेसीबी की मदद से उनके घर का मलबा हटाने का काम शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद मलबे में दबे गया प्रसाद, उनकी पत्नी उर्मिला और तीनों बेटों आदित्य, रवि व छोटू के शव बाहर निकाला गया। एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शवों को मोर्चरी भेज आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घर से निकलते ही हुआ धमाका, उड़ रहे थे ईंट के टुकड़े

पटाखा फैक्टरी के समीप रहने वाले राजेश कुमार और कापुल ने बताया कि बारिश बंद होने के बाद जैसे ही घर के गेट से बाहर निकले, तभी करीब डेढ़ सौ मीटर दूर स्थित पटाखा फैक्टरी में तेज धमाका हो गया। विस्फोट इतना जोरदार था कि फैक्टरी के गोदाम की ईंटें दूर तक जा गिरीं। ईंट की चपेट में आने से राजेश कुमार और कापुल घायल हो गए। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल कर भागने लगे। किसी को समझ नहीं आ रहा था कि वह अपनी जान बचाये कैसे? विस्फोट में उड़ रहे ईंट के टुकड़ो से बचने के लिए लोग घर में दुबक गए। विस्फोट की आवाज मकान हिल रहे थे। पूरा इलाके में धुंआ फैल गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें