kaushambi news : कौशाम्बी में परियोजनाओं का लोकार्पण करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य।
- फोटो : कौशाम्बी
बृहस्पतिवार को डिप्टी सीएम सबसे पहले चायल विधानसभा क्षेत्र के सैयदसरावां पहुंचे। यहां क्षेत्रीय विधायक संजय कुमार गुप्ता समेत वरिष्ठ भाजपा नेताओं की मौजूदगी में 109 करोड़ 61 लाख वाली 99 परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया। इसमें 60 करोड़ 28 लाख की लागत से सैयद सरावां में रेलवे ओवर ब्रिज, 47 करोड़ 46 लाख 97 सड़कों का लोकार्पण/शिलान्यास व 01करोड़ 87 लाख की लागत से मनौरी में फ्लाईओवर पर व्यू कटर का शिलान्यास शामिल है। इसके बाद मंझनपुर विधानसभा के गढ़वा में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचकर सदर विधायक लाल बहादुर की मौजूदगी में 147 करोड़ 47 लाख की लागत वाली 21 परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया।
kaushambi news : कौशाम्बी में परियोजनाओं का लोकार्पण करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य।
- फोटो : कौशाम्बी
इसमें सबसे महत्पूर्ण 116 करोड़ 97 लाख की लागत से गढ़वा में यमुना नदी पर पक्का पुल का शिलान्स शामिल रहा। डिप्टी सीएम ने कहा कि इस पुल के निर्माण से चित्रकूट की दूरी कम हो जाएगी। इसके जरिए बौद्घ सर्किट का रामायण सर्किट से मिलान हो जाएगा। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इसके बाद डिप्टी सीएम सीधे सिराथू विधानसभा क्षेत्र के सुजातपुर और फिर धुमाई पहुंचकर क्रमश: 57 करोड़ छह लाख व 39 करोड़ 12 लाख की लागत से बनने वाले रेलवे ओवरब्रिज का शिलान्यास किया।
इसके अलावा यहां क्षेत्रीय विधायक शीतला प्रसाद उर्फ पप्पू पटेल की मौजूदगी 89 करोड़ 71 लाख की लागत वाली 66 सड़कों का लोकार्पण/ शिलान्यास किया। डिप्टी सीएम ने कहा कि विकास का सिलसिला यहीं थमने वाला नहीं है। जल्द ही जनपद को कुछ और बड़ी-बड़ी सौगातें दी जाएंगी। सभी कार्यक्रमों में पार्टी जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर समेत वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।
विधायक ने गदा तो भाजपा नेता ने भेंट की गणेश प्रतिमा
सदर विधानसभा के गढ़वा गांव में आयोजित समारोह में सदर विधायक लाल बहादुर ने गदा भेट की। इसी तरह वरिष्ठ भाजपा नेता विकास उर्फ पिंटू द्विवेदी ने डिप्टी सीएम को विघ्न विनाशक गणेश भगवान की प्रतिमा भेंट की।