फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिक रहे नामांकन पत्रों ने अधिकारियों की बढ़ाई बेचैनी

Fri, 03 Feb 2017 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
other
विज्ञापन
दो विधानसभा सीटों पर धड़ाधड़ हो रही नामांकन पत्रों की बिक्री से अधिकारियों की बेचैनी बढ़ गई है। 16 से अधिक नामांकन पत्र एक विधानसभा में दाखिल हुए तो इसके लिए बैलेट यूनिट और उसे रखने के लिए कंपार्टमेंट बढ़ाना होगा। इसे लेकर सहायक निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के जिम्मेदार परेशान हैं।
विज्ञापन


   विधान सभा चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने 16 उम्मीदवारों की बैलेट यूनिट बनाई है। एक ईवीएम में एक विधान सभा के 16 प्रत्याशियों के नाम व चुनाव चिन्ह की फीडिंग रहेगी। आयोग द्वारा निर्धारित बैलेट यूनिट के हिसाब से अभी तक सहायक निर्वाचन अधिकारी चुनाव संपन्न कराने की कवायद कर रहे थे। मतदान कक्ष में ईवीएम रखे जाने के लिए वोटिंग कंपार्टमेंट भी एक मशीन के हिसाब से तैयार कराया गया है, लेकिन सिराथू और चायल में धड़ाधड़ हो रही नामांकन पत्रों की बिक्री ने निर्वाचन कार्यालय के अफसरों व कर्मचारियों की बेचैनी बढ़ा दी है। सिराथू में बृहस्पतिवार की सुबह तक 23 नामांकन पत्रों की बिक्री हो चुकी थी।

जबकि चायल में 15 संभावित उम्मीदवारों ने नामांकन पत्रों की खरीद की है। दोनो विधानसभाओं में खरीदे गए नामांकन पत्रों को देख सहायक निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारियों और अधिकारी की बेचैनी बढ़ गई है। मामले में मतदान कार्मिक अधिकारी से तैयारी को लेकर सलाह मशविरा भी शुरू हो गया है। हालांकि अभी मतदान सकुशल संपन्न कराने वाले जिम्मेदार नामांकन होने का इंतजार कर रहे हैं। नामांकन और नाम वापसी के बाद ही 16 से अधिक उम्मीदवार मैदान में होने पर इस व्यवस्था को परिवर्तित करना होगा लेकिन बिक रहे नामांकन पत्रों से अफसरों की सिरदर्दी जरूर बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें