सुनीता सरोज के घर पर माता गुरुदेईन और पिता चुन्नेलाल को बधाई देने के लिए जनपद वासियों का ताता लगा हुआ है। कौशांबी ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉक्टर अरुण केसरवानी ने भी सुनीता के घर जाकर उनके माता-पिता को बधाई दी।
कौशांबी जिले के मंझनपुर तहसील के अंतर्गत बरई बंधवा मालीपुर महाराजगंज की बिटिया सुनीता सरोज ने एक बार फिर हांगकांग में 17वीं एशियाई क्रॉस कंट्री हांगकांग में 6000 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर कौशांबी सहित देश का नाम रोशन किया।
विज्ञापन
सुनीता की कड़ी मेहनत और लगन का ही यह परिणाम है। 2022 में कुवैत में एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 3000 मीटर की रेस में दूसरा स्थान प्राप्त किया था। और दुबई में 2024 में हुई जूनियर एथलेटिक्स एशियाई अंडर 20 चैंपियनशिप में 5000 मीटर की रेस में कांस्य पदक जीत कर देश का नाम रोशन किया था।
सुनीता सरोज के घर पर माता गुरुदेईन और पिता चुन्नेलाल को बधाई देने के लिए जनपद वासियों का ताता लगा हुआ है। कौशांबी ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉक्टर अरुण केसरवानी ने भी सुनीता के घर जाकर उनके माता-पिता को बधाई दी। उन्होंने यह बोला कि हमें यह बताते हुए बहुत खुशी महसूस हो रही है कि, कौशांबी के बरई बंधवा गांव की बेटी सुनीता ने एक बार फिर कौशांबी का नाम पूरे भारत में और देश का नाम विश्व में मशहूर किया है।
विज्ञापन
सुनीता ने अपनी मेहनत, लगन और हौंसला से लबरेज कठिन परिश्रम के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। कौशांबी ओलंपिक संघ अध्यक्ष डॉक्टर अरुण कुमार केसरवानी के साथ-साथ राजेश केसरवानी, सुनील केसरवानी, अंशुल केसरवानी, शिवम शुक्ला, निरंजन चौधरी सभासद नगर पालिका परिषद मंझनपुर, घनश्याम गुप्ता, आर्यवीर सभासद प्रतिनिधि, रामयश लोधी सभासद, सहरोज, और तमाम ग्रामवासी और क्षेत्रवासियों ने सुनीता के परिजनों को बधाई दी।