फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi Crime : घरवालों ने प्रेमी के घर की चढ़ाई तो प्रेमिका ने फांसी पर लटककर दे दी जान

Mon, 03 Jun 2024 07:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

नंदा का पुरवा गांव निवासी सध्धू निषाद व विजय निषाद पड़ोसी हैं। ग्रामीणों ने बताया कि सध्धू की बेटी मोहिनी (17) और विजय के लड़के भगोले के बीच साल भर से प्रेम प्रसंग चल रहा था। अक्सर इसी बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच लड़ाई झगड़ा हो जाता था।
विज्ञापन
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरायअकिल कोतवाली के नंदा का पुरवा गांव में सोमवार दोपहर किशोरी के घरवालों ने पड़ोसी प्रेमी के घर चढ़ाई कर दी,इसी बात से आहत होकर किशोरी ने अपने नलकूप पर जाकर पेड़ पर फांसी से लटककर जान दे दी।उसकी मौत होने से परिजनों में रोना पिटना मच गया। सूचना के बाद फोरेंसिक टीम के साथ पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


नंदा का पुरवा गांव निवासी सध्धू निषाद व विजय निषाद पड़ोसी हैं। ग्रामीणों ने बताया कि सध्धू की बेटी मोहिनी (17) और विजय के लड़के भगोले के बीच साल भर से प्रेम प्रसंग चल रहा था। अक्सर इसी बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच लड़ाई झगड़ा हो जाता था। झगड़ा होने के बाद भी प्रेमी और प्रेमिका का प्यार कम नहीं हो रहा था। ग्रामीणों में चर्चा है कि सोमवार दोपहर मोहिनी प्रेमी भगोले से फोन पर बातचीत कर रही थी।

उसे बातचीत करते हुए घरवालों ने सुन लिया तो पहले उसे मारा पीटा और परिवार के 15 से 20 लोग एकत्रित होकर भगोले के घर चढ़ाई कर दिया। वहां उसके घरवालों को मारना पीटना शुरू कर दिया। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। बताया जा रहा है कि दोपहर तीन बजे जब मोहिनी के परिवार वालों ने भगोले के घर चढ़ाई कर दिया तो वह आहत होकर गांव से कुछ दूरी पर स्थित अपने नलकूप पर पहुंची और वहां लगे जंगली नीम के पेड़ पर गले में साड़ी का फंदा लगाकर फांसी पर लटक गई।
विज्ञापन


नलकूप की ओर गये पड़ोस के दो छोटे बच्चों चंदन और आयुष ने मोहिनी को फांसी पर लटकते हुए देखा तो चीखते चिल्लाते वह घर की ओर भागे। सूचना पर पहुंचे घरवालों ने फंदा काटकर फांसी पर झूल रही मोहिनी को नीचे उतारा लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाकर घटनास्थल की जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं किशोरी की मौत होने के मामले में घरवालों ने चुप्पी साध रखा है वह मुंह खोलने के लिए तैयार नहीं हैं। मामले में इंस्पेक्टर विनीत कुमार सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है,फिलहाल परिजनों ने किसी तरह का कोई आरोप नहीं लगाया है न ही कोई तहरीर ही मिली है।यदि कोई शिकायत मिलती है तो उचित वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें