फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशाम्बी में शौच गई किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, केस दर्ज

Sat, 29 Aug 2020 10:11 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशाम्बी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : शटरस्टॉक्स
विज्ञापन
पूरामुफ्ती इलाके के एक गांव में शुक्रवार की शाम शौच गई किशोरी के साथ पड़ोसी दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर दरिंदे किशोरी की पिटाई कर धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित किशोरी की मां ने कोतवाली पहुंचकर घटना की तहरीर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


इलाके के एक गांव का युवक मजदूरी करत है। शुक्रवार को वह परिवार सहित ग़ैर जनपद से वापस अपने घर आया था। देर शाम उसकी 14 वर्षीय पुत्री शौंच के लिए बाहर खेतों की तरफ गई थी। खतों की तरफ गांव के ही दो युवक पहले से घात लगाकर बैठे थे। आरोप है कि दोनों युवक किशोरी का मुंह दबाकर खेत के अंदर खींच ले गए और फिर बारी बारी से उसके साथ दुस्कर्म किया। इस दौरान किशोरी चीखती-चिल्लती रही।

बाद में दंरिंदे किशोरी की पिटाई कर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने किशोरी की खोजबीन की तो वह गंभीर हालत में खेत मे पड़ी मिली। पीडित किशोरी के मां की तहरीर पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया। हालांकि पुलिस पीड़िता के साथ मारपीट की घटना को गलत बता रही है। वहीं गांव में भी घटना को लेकर तरह- तरह की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें