फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बटवारे को लेकर सगे भाइयों के बीच चले लाठी डंडे, 11 जख्मी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Sat, 29 Aug 2020 03:55 PM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, मंझनपुर
विज्ञापन
मारपीट का वायरल वीडियो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के मंझनपुर के करारी कोतवाली के छिमिरछा गांव में जायदाद के बटवारे को लेकर शुक्रवार देर शाम दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। घटना में महिलाओं समेत दोनों पक्ष के 11 लोग जख्मी हो गए। 
विज्ञापन


सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस दोनों पक्ष के आरोपितों को हिरासत में लेकर घटना की छानबीन कर रही है।

छिमिरछा गांव निवासी मोहन लाल, स्वरूप व सुग्गा सगे भाई हैं। पिता की मौत के बाद खेत व घर में कब्जे को लेकर मोहन लाल और सुग्गा के बीच विवाद शुरू हो गया। दोनों छोटी-छोटी बातों को लेकर हमेशा आपस में कहासुनी करते रहते हैं। 
विज्ञापन


शुक्रवार की शाम मोहन लाल के घर में कुछ मेहमान आए थे। मेहमानों के सामने ही सुग्गा के परिवार वालों ने मोहन की पत्नी को अपशब्द कह दिया। इसे लेकर दोनों परिवारों के बीच लाठी-डंडा लेकर एक-दूसरे पर टूट पड़े। 

मोहन लाल की तरफ से अजय बाबू, राजन बाबू, मुकेश, लक्ष्मीनिया, तोता व छोटू जख्मी हो गए, जबकि सुग्गा की तरफ से स्वरूप, अनिल, राकेश घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। 

प्रभारी निरीक्षक करारी अशोक कुमार ने बताया कि गांव में मारपीट की सूचना पर पहुंचे पुलिस बल ने तत्काल घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है। आरोपियों को हिरासत में लेकर घटना की छानबीन की जा रही है। 

दिल दहलाने वाला मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में काफी संख्या में लोग हांथो में डंडे लिए एक दूसरे के खून के प्यासे बन हमलावर हैं। लाठियों की मार लगते ही लोग जमीन पर गिरकर तड़पते दिखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें