फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशाम्बी : सिराथू के चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, ईओ की कार्यप्रणाली से नाराज होकर लिया फैसला

Fri, 06 May 2022 09:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

सिराथू के नगर पंचायत अध्यक्ष भोला यादव ने शुक्रवार को जिलाधिकारी सुजीत कुमार को अपना इस्तीफा सौंपा है। इसमे उन्होंने स्पष्ट किया कि अधिशासी अधिकारी कई महीने से मनमानी तरीके से कार्य कर रहे हैं। उनके आने जाने का कोई समय निर्धारित नहीं रहता है। जिसकी वजह से प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
इस्तीफा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर पंचायत सिराथू में तैनात अधिशासी अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह सही तरीके से नहीं कर रहे हैं। जिसकी वजह से प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इसे लेकर चेयरमैन भोला यादव ने कई बार ईओ को चेताया भी लेकिन वह ध्यान नहीं दिए। इससे नाराज होकर चेयरमैन ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

विज्ञापन



सिराथू के नगर पंचायत अध्यक्ष भोला यादव ने शुक्रवार को जिलाधिकारी सुजीत कुमार को अपना इस्तीफा सौंपा है। इसमे उन्होंने स्पष्ट किया कि अधिशासी अधिकारी कई महीने से मनमानी तरीके से कार्य कर रहे हैं। उनके आने जाने का कोई समय निर्धारित नहीं रहता है। जिसकी वजह से प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहा है।


साथ ही जनसमस्याओं का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। जिसकी वजह से जनता के बीच छवि खराब हो रही है। अधिशासी अधिकारी की कार्यप्रणाली से आजिज आकर मैं अपने पद से इस्तीफा दे रहा हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें