सदर कोतवाली के जुबरा गांव निवासी मनोज कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि वह चित्रकूट जिले में ड्रग इंस्पेक्टर हैं। उनके बड़े भाई हरिओम सिंह पुणे में आईसीएमआर (इंडियन कौंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च) में वैज्ञानिक हैं।
पुणे में तैनात जिले के एक वैज्ञानिक के घर में घुसकर फायरिंग, जेसीबी लगाकर घर गिराने व जेवरात लूटने वालों के खिलाफ आखिरकार पुलिस को केस दर्ज करना पड़ा। पुलिस ने यह कार्रवाई तब की जब वैज्ञानिक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाई। प्रमुख सचिव संजय प्रसाद का पत्र आने के बाद आननफानन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
सदर कोतवाली के जुबरा गांव निवासी मनोज कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि वह चित्रकूट जिले में ड्रग इंस्पेक्टर हैं। उनके बड़े भाई हरिओम सिंह पुणे में आईसीएमआर (इंडियन कौंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च) में वैज्ञानिक हैं। मनोज का कहना है कि उनके बड़े माता-पिता राम सिंह व ज्ञानमती गांव में रहते हैं।
आठ नवंबर को रात 12 बजे के करीब गांव के रावेंद्र सिंह, राजकुमार, अनंत प्रसाद, मोतीलाल सिंह, विकास सिंह, देवीशरण सिंह, मोटे सिंह व 10-12 अज्ञात लोग उनके घर जेसीबी व असलहा लेकर पहुंचे। घर में घुसकर तोड़फोड़ की गई। दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की गई। जेसीबी से घर गिरा दिया गया।
इसके बाद घर में रखे जेवरात लूट लिए गए। इसकी शिकायत के बाद भी पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। नतीजतन वैज्ञानिक हरिओम ने मुख्यमंत्री को पत्र व मेल भेज कर मदद मांगी। प्रमुख सचिव, सूचना संजय प्रसाद के आदेश पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ डकैती सहित तमाम धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।