सैनी कोतवाली में भी भाजपा के जिला मंत्री ने दर्ज कराया केस
मंझनपुर निवासी सपा नेता सबीह हैदर उर्फ मीनू रिजवी के भाई मोहम्मद ने सांसद के साथ ही भारतीय जनता पार्टी को भी गाली-गलौच किया था। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने पर पार्टी के जिला मंत्री कोरियों निवासी राघवेंद्र सिंह उर्फ बब्बू सिंह ने मोहम्मद के खिलाफ बुधवार को सैनी कोतवाली में मामला दर्ज कराया। गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
सांसद के खिलाफ अभद्र टिप्पणी मामले में सपा नेता के भाई के खिलाफ मुकदमा
सपा नेता शबीह हैदर मीनू की मुसीबत बढ़ती जा रही है। बुधवार को एक तरफ जहां गैंगस्टर मामले में आरोपी बनाए गए सपा नेता की एक करोड़ दो लाख 91 हजार की सम्पत्ति को प्रशासन ने कुर्क किया, वहीं दूसरी तरफ नेता के भाई के खिलाफ सदर कोतवाली में गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया। सपा नेता के भाई ने पिछले दिनों सांसद विनोद सोनकर को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी।
सांसद विनोद सोनकर भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री के साथ है। पार्टी ने उन्हें त्रिपुरा का प्रभारी का प्रभारी बनाया है। पिछले दिनों मंझनपुर कस्बा में रहने वाले सपा नेता शबीह हैदर मीनू के भाई मोहम्मद ने सांसद को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था।
इसे लेकर सांसद के करीबी महेश सोनकर ने मंगलवार को मोहम्मद के खिलाफ सदर कोतवाली में तहरीर दी थी। पुलिस ने देर रात मोहम्मद के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। उधर मंगलवार को ही जिला मजिस्ट्रेट ने सपा नेता की सम्पत्ति कुर्क करने का आदेश दिया था, जिस पर बुधवार को अफसरों ने सरकारी बोर्ड गाड़ दिया।