चार मृतकों के खातों में आज पहुंचेंगे चार-चार लाख
मंझनपुर। एडीएम एफआर अरुण कुमार गोंड ने बताया कि पटाखा फैक्टरी हादसे में जान गंवाने वाले सात लोगों के परिजनों खाते में मुख्यमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख और आपदा राहत कोष से चार-चार लाख रुपये पहले ही पहुंच गए थे। मृतक चमंधा निवासी मुन्नालाल, मुकेश, बैरिहा के राजेंद्र और सगुनीपर के राकेश कुशवाहा की मृत्यु की खबर बाद में मिली थी।
शनिवार को इनके परिजनों खाते में आपदा राहत कोष से चार-चार लाख रुपये की धनराशि पहुंच जाएगी। इन्हें 50-50 हजार रुपये घायलावस्था में मिल चुके थे। इसलिए मुख्यमंत्री राहत कोष से मिलने वाली दो लाख धनराशि में से डेढ़-डेढ़ लाख रुपये शीघ्र पहुंचेगे। फैक्टरी मालिक शाहिद के भाई की पीएम रिपोर्ट और तहसील के माध्यम से सूचना आने के बाद उसके परिजनों को भी यह लाभ दिलाया जाएगा।