अकबरपुर गुहौली गांव निवासी कल्लू (17), वंशी (21) व मिथुन (17) सरायअकिल कस्बे के एक गेस्ट हाउस में वेटर का काम करते थे। शनिवार शाम तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर गेस्ट हाउस जा रहे थे। बंथरी गांव के पास पहुंचे तभी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गए।
सरायअकिल कोतवाली के बंथरी गांव के समीप शनिवार रात एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर ट्राली से भिड़ गई, जिससे बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर परिजनों को खबर दी तो कोहराम मच गया। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन
अकबरपुर गुहौली गांव निवासी कल्लू (17), वंशी (21) व मिथुन (17) सरायअकिल कस्बे के एक गेस्ट हाउस में वेटर का काम करते थे। शनिवार शाम तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर गेस्ट हाउस जा रहे थे। बंथरी गांव के पास पहुंचे तभी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गए। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने हादसा देख पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर अनुपम शर्मा ने शवों की शिनाख्त कराई। इसके बाद परिजनों को खबर दी।
अकबरपुर गुहौली गांव के प्रधान प्रतिनिधि अर्जुन ने बताया मृतक गरीब परिवार के थे। वह लोग गेस्ट हाउस में वेटर का काम करके परिवार का आर्थिक सहयोग कर रहे थे। घटना की जानकारी के बाद परिवार के लोग रोते-बिलखते सरायअकिल कोतवाली के लिए रवाना हो गए।