फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi : आवारा कुत्तों को बेरहमी से मारने के बाद बदमाशों ने चार घरों को बनाया निशाना

Mon, 20 Feb 2023 12:19 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

कौशाम्बी कोतवाली के जोगापुर गांव में शनिवार की रात सनसनीखेज वारदात हुई। यहां पहुंचे बदमाशों ने मोहल्ले के आवारा कुत्तों को जहर देकर मारने के बाद कोटेदार सहित चार घरों को निशाना बनाया। गृहस्थी का सारा सामान चोर उठा ले गए।
विज्ञापन
किसान के घर में चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कौशाम्बी कोतवाली के जोगापुर गांव में शनिवार की रात सनसनीखेज वारदात हुई। यहां पहुंचे बदमाशों ने मोहल्ले के आवारा कुत्तों को जहर देकर मारने के बाद कोटेदार सहित चार घरों को निशाना बनाया। गृहस्थी का सारा सामान चोर उठा ले गए। रविवार की सुबह घटना की जानकारी होने के बाद मामले की तहरीर पुलिस को दी गई।

विज्ञापन


जोगापुर गांव में शनिवार की रात चोर दाखिल हुए। इस दौरान गांव के कुत्ते भौंकने लगे। चोरों ने जहर मिलाकर कुत्तों को रोटियां खिला दी। इससे कुछ ही देर बाद दो कुत्तों की मौत हो गई। इसके बाद घरों को निशाना बनाया गया। कोटेदार तूफान पाल के घर ताला तोड़कर घुसे चोर छह बोरी अनाज और नकदी उठा ले गए। इसके बाद रमेश सरोज के घर का भी ताला तोड़ा गया। यहां से भी चोर घर में रखी नकदी, जेवरात व बर्तन उठा ले गए।

चोरों का अगला निशाना अस्पताल संचालक धीरेंद्र का घर बना। ताला तोड़कर यहां घुसे चोरों को जब कुछ नहीं मिला तो उन्होंने दवाइयां नष्ट कर दीं। गांव के ही सुरेश पाल की बंद किराना की दुकान को भी निशाना बनाया गया। ताला तोड़कर यहां से चोर गल्ले से 500 रुपये निकाल ले गए। सुबह पीड़ितों को घटना की जानकारी हुई तो मामले की शिकायत पुलिस से की गई।

विज्ञापन

बेजुबानों की मौत से सकते में ग्रामीण

जोगापुर गांव में शनिवार देर रात बदमाशों की करतूत से गांव के लोग सकते में हैं। सुबह जब लोगों को घटना की जानकारी हुई तो मोहल्ले में दो कुत्ते सिसकियां ले रहे थे। बीमार कुत्तों को पशु चिकित्सकों को दिखाया गया। चिकित्सक ने बताया कि इन्हें जहर दिया गया है। कोटेदार तूफान पाल की माने तो गांव के लोग उनके खाने-पीने का इंतजाम करते थे। रात में किसी अजनबी की आहट होने पर यह जोर-जोर से भौंकते थे। इनकी वजह से लोग चैन की नींद सोते थे। शनिवार की रात इन कुत्तों के भौंकने की आवाज नहीं सुनाई दी और चार घरों में चोरी हो गई।
विज्ञापन

ई-रिक्शा की बैटरी चोरी, सीसीटीवी में कैद घटना
सदर कोतवाली के निजामपुर नौबीरा निवासी धीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि वह ई-रिक्शा चलवाते हैं। शनिवार की रात बेटा जानू ई-रिक्शा लेकर घर पहुंचा। घर के बाहर रिक्शा खड़ा किया गया। रात करीब दो बजे चोर रिक्शा में लगी बैटरी खोल ले गए। सुबह घटना की जानकारी होने के बाद उन्होंने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक किया तो वारदात दिखाई दी। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें