फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘अमृत वचनों के बीच देश भर की संस्कृति का संगम’

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। महेवाघाट में संत मोरारी बापू के अमृत वचनों के बीच देशभर की संस्कृति का भी संगम हो रहा है। कथा श्रवण के लिए शनिवार को पहले दिन ही विभिन्न प्रांतों के श्रद्धालु यहां पहुंच गए। इन मेहमानों को जिले के लोग समझने की कोशिश करते रहे।
विज्ञापन


     रत्नावली के मायके में पहला दिन होने के कारण फिलहाल विदेशी मेहमानों का आगमन तो नहीं हुआ। प्रारंभ होने से पहले और उसके बाद कुछ परदेशी भक्त यमुना किनारे लहरों का आनंद लेते हुए देखे गए तो कुछ गांवों में पहुंच गए। जिले के वासी इन लोगों की भाषा सीखने को आतुर रहे। इनकी वेश भूषा में कोई खास बदलाव तो नहीं था। पर, कुछ हटकर जरूर था। परदेशी मेहमानों ने भी जनपदवासियों से कुछ सीखने और समझने की कोशिश की। खास उत्सुकता रत्नावली के बारे में गहराई से जानने को लेकर दिखी। लोगों का कहना है कि यह किसी मिनी कुंभ से कम नहीं है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें