फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मधुपति व अवधरानी समेत दो ने भरा पर्चा

विज्ञापन
JILA PANCHAYAT - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
मंझनपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के उप चुनाव के लिए 26 सदस्यीय सदन के दो मेम्बर मधुपति और अवधरानी पटेल ने सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। जबकि पर्चा खरीदने वाले तीन अन्य सदस्य ऐन वक्त पर मैदान से हट गए। नामांकन को लेकर कलक्ट्रेट में भारी गहमागहमी रही। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाने से समूचा कलक्ट्रेट परिसर छावनी में तब्दील रहा।
विज्ञापन

आठ अक्तूबर 2018 को जिला पंचायत अध्यक्ष अनामिका पटेल के इस्तीफा देने से खाली चल रही कुर्सी पर निर्वाचन आयोग की ओर से उप चुनाव कराया जा रहा है। इसके तहत 18 से 21 जुलाई तक नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। इस दौरान मधुपति वाचस्पति, अवधरानी पटेल, अनिमा सिंह, कल्पना देवी तथा वंदना मौर्या समेत पांच सदस्यों ने पर्चा खरीदकर सियासी हलचल बढ़ा दिया था। लेकिन सोमवार को ऐन वक्त पर इनमें से अनिमा, कल्पना और वंदना ने इरादा बदल दिया। नामांकन सिर्फ मधुपति ओर अवधरानी ने ही दाखिल किया। गहमागहमी के बीच दोपहर करीब 12 बजे सबसे पहले वार्ड नंबर 22 की जिला पंचायत सदस्य अवधरानी पटेल कलक्ट्रेट पहुंची। उन्होंने दो सेटों में अपना नामांकन दाखिल किया।
वार्ड 21 के जिला पंचायत सदस्य अश्वनी द्विवेदी और 17 के साजन मौर्या दोनों सेटों के क्रमश: प्रस्तावक और अनुमोदक रहे। अवधरानी के साथ भाजपा के जिला मंत्री संजय जायसवाल, सुरेश जायसवाल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुनील मिश्रा, धर्मराज मौर्य और विधायक सिराथू के भाई मुन्ना पटेल मौजूद रहे। इसके 15 मिनट बाद पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक वाचस्पति की पत्नी मधुपति ने कलक्ट्रेट पहुंचकर एडीएम/उपजिला निर्वाचन अधिकारी मनोज के समक्ष तीन सेटों में नामांकन दाखिल किया। पहले सेट के प्रस्तावक जिला पंचायत सदस्य आशीष मौर्या, अनुमोदक शिखा सरोज, दूसरे के जितेंद्र कुमार और हीरालाल पासी तथा तीसरे सेट की प्रस्तावक वंदना मौर्या एवं अनुमोदक कलावती लोधी रहीं। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता एवं डीसीबी चेयरमैन चंद्रदत्त शुक्ल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें