फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: पशु चिकित्साधिकारी के घर से 15 लाख के गहने चोरी

Wed, 22 Mar 2023 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
पशु चिकित्साधिकारी के घर से 15 लाख के गहने चोरी
विज्ञापन

नगर कोतवली के चक खैरात अली गांव में सोमवार की रात चोरों ने पशु चिकित्साधिकारी के घर से करीब 15 लाख रुपये के गहने पार कर दिए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित ने थाने में घटना की तहरीर दी है।
चक खैरात अली निवासी डॉ. दिलीप सिंह पशु चिकित्सक हैं। उनकी तैनाती इन दिनों प्रतापगढ़ जनपद के कुंडा (मनगढ़) स्थित केंद्र पर बतौर पशु चिकित्साधिकारी के पद पर है। जबकि, पत्नी ममता सिंह प्रयागराज के डफरिन अस्पताल में नर्सिंग अफसर हैं। पैतृक गांव चक खैरात अली में वृद्ध पिता प्रेम सिंह व मां कैलाशा देवी रहती हैं।
विज्ञापन

28 फरवरी को डॉ. दिलीप ने अपने साले की शादी अपने गांव से ही की थी। इसके बाद वह पत्नी व बच्चों के साथ मनगढ़ चले गए। रोजाना की तरह सोमवार की रात वृद्ध माता-पिता खाना खाने के बाद सो गए। आधी रात को वद्ध दंपती गहरी नींद में थे तभी चोर उनका घर खंगाल ले गए। सुबह नींद खुलने पर घर के अंदर बिखरा सामान देख बुजुर्ग दंपति के होश उड़ गए।
मिट्टी के घड़े में छिपाकर रखा गई सोने की सीतारामी, छह सोने की अंगूठी, दो सोने की चेन, 63 चांदी के सिक्के समेत करीब 15 लाख रुपये कीमती गहने गायब थे। बताते हैं कि घर की दीवार में कहीं सेंधमारी नहीं की गई और न ही दीवार फांदकर घर में घुसने का कोई रास्ता है। ऐसे में यही अनुमान है कि चोर दिन में ही दरवाजा खुला देखकर घर के अंदर घुसकर छिप गए होंगे।
विज्ञापन

इसके बाद रात में घटना को अंजाम देकर दरवाजे के रास्ते भाग निकले। पीड़ित चिकित्सक की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घटना का निरीक्षण किया और तहरीर लेकर चली आई।इंस्पेक्टर संतोष शर्मा का कहना है कि तहरीर मिली है, जल्द ही घटना की खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें