मंझनपुर। फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर उपजे विवाद में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ता को जनसत्ता दल के समर्थक ने पीट दिया। शिकायत पर पुलिस तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोखराज कोतवाली क्षेत्र के ककोढ़ा गांव निवासी राहुल पांडेय भारतीय जनता युवा मोर्चा का कार्यकर्ता है। राहुल का कहना है कि पिछले दिनों उसके फेसबुक अकाउंट पर गांव के रहने वाले शुभम ने भाजपा को लेकर कमेंट किया था। दावा किया कि शुभम जनसत्ता दल का समर्थक है। बुधवार को राहुल को फोन करक भरवारी के गौरा में बुलाया गया। यहां शुभम ने अपने साथियो संदीप और अमित के साथ मिलकर उसे पीट दिया। मामले की शिकायत कोखराज कोतवाली में की गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। फिलहाल दोनों दलों के कार्यकर्ता एक ही गांव के हैं। इसे लेकर ककोढ़ा में तनातनी का माहौल है। इस बाबत कोखराज के इंस्पेक्टर आरके शर्मा का कहना है कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। इसबाद आगे के कार्रवाई की जाएगी।