फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवालयों में जलाभिषेक, गूंजा हर-हर,बम-बम

विज्ञापन
अजुहा कस्बे से बाबा धाम के लिए रवाना होते कांवरियों का जत्था - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
सावन के दूसरे सोमवार को सुबह से ही गंगा घाटों एवं शिवालयों में भक्तों की भीड़ दिखी। भक्तों ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाने के बाद शिवालयों में पहुंचकर विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। भक्तों के जयकारे से मंदिरों का वातावरण भक्तिमय हो गया है।
विज्ञापन

कड़ा के कुबरी घाट, कालेश्वर घाट, हनुमान घाट, शहजादपुर, पल्हाना, संदीपन आदि गंगा घाटों पर पहुंचकर भक्तों ने स्नान किया। इसके अलावा जिला मुख्यालय मंझनपुर स्थित बड़ा शिवालय, नेतानगर स्थित शिव मंदिर, तिल्हापुर के ब्रह्मचारी आश्रम, टेवां के महेश बाबा आदि स्थानों में पहुंच कर धूप, दीप, नैवेद्य, पुष्प, धतूरा, भांग, इत्र आदि से भगवान शंकर का पूजन अर्चन कर सुख-समृद्धि की कामना की।
पं. शिव अभिलाष शुक्ला ने बताया कि सावन माह के सोमवार को व्रत रखने और सच्चे मन से भगवान भोलेनाथ की आराधना से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। सावन में सुहागिनें जहां अपने पति और बेटे की लंबी उम्र के लिए भगवान शंकर की पूजा अर्चना कर रही हैं।
विज्ञापन

वहीं कुंवारी कन्याएं वर की प्राप्ति के लिए भोलेनाथ की आराधना कर रही हैं। इसी तरह सिराथू कस्बे के राधा कृष्ण मंदिर में स्थापित शिवलिंग , शिवाला पर मोहल्ला स्थित प्राचीन शिव मंदिर ,नारा बाजार स्थित शिवालय व रामपुर धमावां स्थित शिवालय पहुंचकर श्रद्धालुओं ने गंगाजल ,दूध, घी, दही,शहद व गन्ने के रस से शिवलिंग का जलाभिषेक किया।
पूजन के बाद कांवर लेकर बाबा धाम को निकले भक्त
सिराथू क्षेत्र के शिव भक्त कांवर लेकर बाबा धाम को रवाना हुए। अजुहा कस्बे से आकाश केसरवानी की अगुवाई में सनई मंडी स्थित शिव मंदिर से नगर भ्रमण करते हुए जीटी रोड तक डीजे की धुन पर नाचते-गाते बोल बम का जयकारा लगाते हुए बाबा बैजनाथ धाम दर्शन पूजन व जलाभिषेक के लिए रवाना हो गए। संवाद
हिंदू वाहिनी के पदाधिकारियों ने विश्व कल्याण को किया पूजन
हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों ने सोमवार को गौसपुर टिकरी में भगवान शिव शंकर का रुद्राभिषेक व पूजन किया। संगठन के जिलाध्यक्ष दुर्गेश चौरसिया की अगुवाई में मोनू त्रिपाठी जी, शेषनारायण करवरिया, मोनू नागर, सिन्नू मिश्रा, वेदप्रकाश शास्त्री, मृत्युंजय सिंह आदि पदाधिकारियों ने भोले बाबा के पार्थिव शिवलिंग का दूध और शहद से रुद्राभिषेक किया। इसके बाद आरती का कार्यक्रम हुआ। इस दौरान शिव भक्तों के जयकारे से समूचा परिसर गुंजायमान रहा। संवाद

मंझनपुर के दुर्गा मंदिर में शिव भक्तों ने भोले नाथ का किया जलाभिषेक- फोटो : KAUSHAMBI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें