फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा की लहरों में लेहदरी से कड़ाधाम तक वारिस की हुई खोजबीन, नहीं मिली सफलता

विज्ञापन
Jal police came from Prayagraj for searching innocent boy who has thrown in ganga on yesterday by his father - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
सिराथू। गंगा की लहरों में समाए चार वर्षीय वारिस की खोजबीन में सोमवार को प्रयागराज से आई जल पुलिस की टीम सारा दिन मशक्कत करती रही। पुलिस टीम ने लेहदरी से लेकर शीतलाधाम तक वारिस की खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली। टीम ने प्रतापगढ़ जिले के मानिकपुर इलाके में भी मासूम की तलाश की। प्रशासन की ओर से मंगलवार को फिर से खोजबीन किए जाने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

सैनी कोतवाली के टेढ़ीमोड़ थुलगुला निवासी मोहर्रम उर्फ गुलाम हुसैन ने रविवार को अपने चार वर्षीय बेटे वारिस को लेहदरी पुल से नीचे गंगा नदी में फेंक दिया था। मौके पर रहे एक राहगीर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से वारिस की खोजबीन कराई। वारिस का कुछ भी पता नहीं चला इस दौरान खुद एएसपी समर बहादुर मौके पर मौजूद रहे और गोताखोरों को निर्देशित किया। इसके बाद प्रयागराज की जल पुलिस से मदद मांगी गई।
सोमवार को जिले में पहुंची प्रयागराज जल पुलिस की टीम ने सारा दिन गंगा की लहरों में वारिस की खोजबीन के लिए पसीना बहाया, लेकिन उसके भी हाथ खाली रहे। पुलिस टीम लेहदरी पुल से लेकर शीतला धाम तक नदी में जाल डालकर बच्चे की तलाश करती रही। इसके अलावा नदी के दूसरे छोर पर प्रतापगढ़ जिले के मानिकपुर कोतवाली इलाके में भी मासूम को खोजने के लिए पुलिस व गोताखोरों की एक टीम लगी रही। वहां भी कुछ पता नहीं चल का। इंस्पेक्टर बृजेंद्र सिंह का कहना है कि मंगलवार को भी वारिस की खोजबीन कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि आरोपी पिता मोर्हरम को रविवार को ही हिरासत में ले लिया गया। वह मनोरोगी है, उससे पूछताछ की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

बेकाबू वाहन की टक्कर से बाइकसवार गंभीर
म्योहर। करारी कोतवाली के सचवारा गांव के समीप सोमवार शाम बेकाबू वाहन की टक्कर से बाइकसवार भगवानपुर गांव का संजय यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसा देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंचे बीट के सिपाही शशांक व विवेक ने एंबुलेंस की मदद से जख्मी संजय को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं चल सका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें