फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: अपराध रोकना तुम्हारे बस की बात नहीं, थाना छोड़ो, लाइन पहुंचो

Sat, 02 May 2026 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
लाइसेंसी राइफल और मंदिर का घंटा चोरी होने का खुलासा न होने पर शुक्रवार को एसपी सत्यनारायण प्रजापति का माथा ठनक गया। उन्होंने पश्चिमशरीरा थानाध्यक्ष हरीश तिवारी और हिनाैता चाैकी इंचार्ज रामपाल को वायरलेस सेट पर ही खरी-खरी सुनाई। साफ कहा कि अपराध रोकना तुम्हारे बस की बात नहीं। तुम निरंकुश हो। तत्काल पुलिस लाइन में आमद कराओ। इसके साथ ही उन्होंने थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर और चाैकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया। फिलहाल थाने का चार्ज वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेश कुमार को सौंपा गया है।
विज्ञापन

पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के लोधन का पूरा निवासी रजवंत के घर नाै अप्रैल को चोरी हुई थी। इसमें उनकी लाइसेंसी रायफल, 12 कारतूस, जेवरात और 10 हजार रुपये नकद चले गए। नए पुलिस कप्तान ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द खुलासे का अल्टीमेटम दिया था। 20 दिन बाद भी थानाध्यक्ष हरीश तिवारी चोरी का खुलासा नहीं कर सके।
इसी तरह महेवा घाट थाने के पूरब सरांवा गांव स्थित बऊखर नाथ मंदिर में चोरों ने पांच महीना पहले घंटा चोरी किया था। पुलिस मामले का खुलासा नहीं कर सकी। बुधवार को मंदिर में फिर से घंटा चोरी हो गया। इसमें एसपी ने चाैकी प्रभारी रामपाल की लापरवाही मानते हुए उन्हें निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें