फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: वर्षों से अटकी 15 प्रधानों के वित्तीय अनियमितताओं की जांच

Sat, 26 Jul 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
सिराथू ब्लॉक कार्यालय का जर्जर भवन। संवाद - फोटो : आंधी से टूटा बिजली का खंभा।
विज्ञापन
मंझनपुर। ग्राम पंचायतों के विकास एवं निर्माण कार्यों सहित विभिन्न कार्याें में अनियमितताएं बरतने के संबंध में 15 ग्राम प्रधानों के खिलाफ हुई शिकायतों की जांच पत्रावलियों में अटकी है। दो से तीन साल गुजरने के बाद भी अभी तक जांच अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं की है। इसकी वजह अधिकारियों की हीलाहवाली बताई जा रही है।
विज्ञापन

पंचायती राज अधिनियम में प्रावधान है कि ग्राम पंचायतों में हुए विकास एवं निर्माण कार्याें की जांच कराने के लिए शिकायतकर्ता को शपथ पत्र के जरिए शिकायत जिलाधिकारी को देनी पड़ती है। शिकायत पर दो सदस्यीय जांच कमेटी गठित की जाती है। कमेटी में एक जिलास्तरीय अधिकारी व एक तकनीकी अधिकारी को नामित किया जाता है जिससे ग्राम पंचायतों में हुए निर्माण कार्यों का सही तरीके से आकलन किया जा सके।
विभागीय आंकड़ों पर नजर डालें तो वर्तमान में 15 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के अनियमितताओं की शिकायतें जांच पूरी होने के इंतजार में हैं। इनमें से निखोदा, ऐलई उर्फ बख्शीपार और इछना ग्राम प्रधानों की जांच को तीन साल होने के करीब है लेकिन अभी तक वित्तीय अनियमितताओं की स्थिति साफ नहीं हो सकी है। जबकि, डीएम की ओर से जांच अधिकारियों को 30 दिन में जांच पूर्ण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतों पर एक नजर
ब्लॉक -ग्राम पंचायत -जांच कमेटी गठन की तिथि - नोडल अधिकारी
मंझनपुर हिसामपुर 16 अक्तूबर 2024 जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी
मंझनपुर चक थांबा 26 जून 2025 जिला पूर्ति अधिकारी कौशाम्बी
सिराथू विदनपुर ककोढ़ा 10 अप्रैल 2023 उपायुक्त श्रम रोजगार कौशाम्बी
सरसवां निखोदा 25 अक्तूबर 2022 जिला विद्यालय निरीक्षक कौशाम्बी
सरसवां ऐलई उर्फ बख्शीपार 25 अक्तूबर 2022 जिला कार्यक्रम अधिकारी कौशाम्बी
नेवादा इछना 07 सितंबर 2022 जिला समाज कल्याण अधिकारी
नेवादा भगवानपुर बहुंगरा 22 जनवरी 2025 जिला समाज कल्याण अधिकारी
चायल सिंहपुर 20 सितंबर 2024 जिला प्रोबेशन अधिकारी कौशाम्बी
कड़ा शहजादपुर 29 मई 2025 जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी
कड़ा सयांरा मीठेपुर 29 मई 2025 जिला कृषि अधिकारी
कड़ा सैनी 06 जून 2025 मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी
कड़ा हिसामपुर माढ़ो 09 जून 2025 जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी
कड़ा ख्वाजकीमई 09 जून 2025 जिला मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी
कड़ा भैरावां 09 जून 2025 जिला कृषि अधिकारी
कड़ा गनपा 08 दिसंबर 2023 जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी

सभी जांच अधिकारियों को 30 अगस्त तक जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दे दिए गए हैं। इस संबंध में जल्द ही बैठक की जाएगी।-विनोद राम त्रिपाठी, सीडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें