फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों के निरीक्षण में मिलीं खामियां, डीएम नाराज

Sat, 08 Jul 2017 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : social media
विज्ञापन

विज्ञापन
डीएम मनीष कुमार वर्मा शुक्रवार को कलक्ट्रेट के सम्राट उदयन सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ले रहे थे। इस दौरान उन्होंने लक्ष्य के अनुरूप स्कूलों का निरीक्षण नहीं पाया। नाराजगी जाहिर करते हुए डीएम ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।
 
डीएम मनीष कुमार वर्मा ने शुक्रवार को विकास कार्यों की समीक्षा बैठक बेसिक शिक्षा से शुरू की। समीक्षा के दौरान उन्होंने पाया कि खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा स्कूलों का निरीक्षण लक्ष्य के अनुरूप नहीं किया गया है। इस पर उन्होंने नोटिस जारी करने का आदेश देते हुए हिदायत दी कि दोबारा ऐसी स्थिति मिली तो प्रतिकूल प्रविष्टि की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बैठक में डीएम ने निर्देशित किया कि जिन स्कूलों में जलजमाव की समस्या है वहां मनरेगा से इंटरलॉकिंग कराते हुए समस्या से निजात दिलाएं। डीएम ने कहा कि हर हाल में स्कूलों में किताब व ड्रेस वितरण 15 जुलाई तक पूरा करा लें। विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि रोस्टर के अनुरूप आपूर्ति देने के साथ-साथ ट्रांसफार्मर को समय सीमा के भीतर बदलना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन


लटकते विद्युत तारों को ठीक कराते हुए घर-घर मीटर लगवाने की व्यवस्था की जाए। पीडब्ल्यूडी के कार्यों की समीक्षा के दौरान उन्होंने गड्ढामुक्त की गई सड़कों की क्रास चेकिंग कराने का निर्देश सीडीओ को दिया। इसके अलावा डीएम ने पेयजल, आंगनबाड़ी, सहित विभिन्न विभागों के विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में सीडीओ दिनेश कुमार सिंह, डीडीओ डीके दोहरे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें