फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi : भंडारे से लौट रहा मासूम तालाब में समाया मौत, परिवार में मचा कोहराम

Wed, 31 May 2023 11:45 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

इंगुआ उर्फ काठगांव निवासी परमानंद यादव पुत्र अर्जुन पलंबर मिस्त्री हैं। मंगलवार को आयोजित गंगा दशहरा पर गांव के लोगों ने बरम बाबा मंदिर पर रामायण पाठ और भंडारे का आयोजन किया गया था। परमानंद भी अपने परिवार के साथ भंडारे में शामिल होने गया था।
विज्ञापन
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिपरी कोतवाली क्षेत्र के इंगुआ उर्फ काठगांव में मंगलवार की रात गांव में गंगा दशहरा पर आयोजित भंडार से भोजन प्रसाद ग्रहण कर लौट रहा एक दो वर्षीय मासूम पानी भरे तालाब समा गया। जिसमें उसकी जान चली गई। घटना की जानकारी होने पर उसे बाहर निकला गया। घटना को लेकर परिजनों में रोना पिटना मचा है । बिना पोस्टमार्टम कराए परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। 

विज्ञापन


इंगुआ उर्फ काठगांव निवासी परमानंद यादव पुत्र अर्जुन पलंबर मिस्त्री हैं। मंगलवार को आयोजित गंगा दशहरा पर गांव के लोगों ने बरम बाबा मंदिर पर रामायण पाठ और भंडारे का आयोजन किया गया था। परमानंद भी अपने परिवार के साथ भंडारे में शामिल होने गया था। रात करीब आठ बजे वहा तेज चलने लगी। इससे बिजली भी चली गई । तभी उसके तीन बेटों में सबसे छोटा बेटा प्रिंस (2) अकेला ही घर के लिए निकल गया।

इसी बीच वाह रास्ते के किनारे रहे तालाब की समझ नहीं सका और पानी भरे तालाब में डूब गया। देर रात तक जब प्रिंस घर नहीं पहुंचा तो परिवार के लोगों को चिंता हुई। अनहोनी की आशंका करते हुए  उसकी तलाश शुरू हुई। देर रात खोजबीन के दौरान प्रिंस का शव तालाब में मिला। घटना को लेकर परिवार में रोना पिटना मच गया। बुधवार की सुबह परिजनों ने शव का बिना पोस्टमार्टम कराए अंतिम संस्कार कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें