फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में पट्टीदारों के बीच चली गोली, दादा-पोता जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरी कोतवाली के चिरला मुजप्ता गांव में रविवार को भूमि विवाद को लेकर पट्टीदारों के बीच कई राउंड फायरिंग हुई। घटना में एक पक्ष के दादा, पोता छर्रे लगने से जख्मी हो गए। घटना से गांव में तनाव है। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए प्रयागराज के अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने हमलावर पिता-पुत्र व रिश्तेदार के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चिरला मुंजप्ता निवासी नंदलाल और सुग्गन सगे भाई हैं। पैतृक जमीन के बंटवारे को लेकर दोनो भाइयों में विवाद है। रविवार सुबह विवादित जमीन के बंटवारे एवं कब्जे को लेकर दोनों परिवार के लोग एकत्र हुए। इस दौरान दोनों भाइयों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी।
बात जब बात बढ़ गई तो सुग्गन, उसके बेटे शुभम व सर्वेश ने फायरिंग शुरू कर दी। लगातार कई राउंड फायर होने के कारण अफरातफरी मच गई। इस दौरान एक गोली नंदलाल के सिर और पैर में लगी। वहीं पर खेल रहा नंदलाल का पोता अकुल भी छर्रा लगने से जख्मी हो गया। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने नंदलाल को इलाज के लिए प्रयागराज के अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

अकुल का स्थानीय अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। सीओ चायल श्यामकांत का कहना है दो परिवार के बीच तनाव को लेकर पुलिस फोर्स तैनात की गई है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें