फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशाम्बी : डिवाइडर से टकराकर अनियंत्रित बाइक ट्रक से भिड़ी, युवक की मौत, दो गंभीर

Sat, 23 Jul 2022 08:41 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

प्रतापगढ़ जिले के बेंती निवासी शुभम यादव (24) के परिवार में दूध का कारोबार होता है। शनिवार को शुभम अपने साथी राहुल (24) व ज्ञानचंद्र (25) के साथ दूध चेक करने की मशीन बनवाने ओसा आया था।
विज्ञापन
कार एक्सीडेंट - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोखराज कोतवाली के नबीपुर गांव से समीप शनिवार दोपहर अनियंत्रित हुई बाइक डिवाइडर से टकराने के बाद दूसरी लेन पर आ रहे ट्रक से भिड़ गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से जख्मी हैं। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन



प्रतापगढ़ जिले के बेंती निवासी शुभम यादव (24) के परिवार में दूध का कारोबार होता है। शनिवार को शुभम अपने साथी राहुल (24) व ज्ञानचंद्र (25) के साथ दूध चेक करने की मशीन बनवाने ओसा आया था। दोपहर में तीनों लोग बाइक से वापस घर लौट रहे थे। दोपहर में तीनों नबीपुर गांव के समीप पहुंचे तभी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर दूसरी लेन पर आ रहे ट्रक से भिड़ गई।


घटना में शुभम की मौके पर ही मौत हो गई। राहुल व ज्ञानचंद्र गंभीर चोर्टें आइं हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी कोखराज अवधेश विश्वकर्मा ने टक्कर मारने वाले ट्रक को कब्जे में ले लिया। पुलिस की सूचना पर परिवार के लोग भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें