फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएम के चुनावी क्षेत्र में अफसरो ने आवारा गोवंश पकड़ने में झोंकी ताकत

विज्ञापन
निजामपुर नौगीरा प्राथमिक विद्यालय में कैद आवारा गोवंश - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के चुनावी क्षेत्र सिराथू में अब अफसरों ने गोवंश पकड़ने में ताकत झोंक दी है। शनिवार को क्षेत्र के निजामपुर नौगीरा गांव में प्रधान व सचिव ने ग्रामीणों की मदद से 72 गोवंशों को प्राथमिक स्कूल में बंद कराया। पकड़े गए गोवंशों को रविवार सुबह पशु चिकित्सा विभाग की टीम वाहन से गोवंश आश्रय केंद्र ले गई।
विज्ञापन

जिले में आवारा मवेशी किसानों के लिए सबसे बड़ी समस्या बन गए हैं। अब अफसरों ने मवेशियों को पकड़ने में पूरी ताकत झोंक दी है। खासकर सिराथू क्षेत्र में अफसरों का खास ध्यान है। पशुपालन विभाग ही नहीं बल्कि मवेशियों को पकड़ने में पंचायतीराज विभाग ने भी पूरी ऊर्जा लगा दी है। शनिवार को ऐसे ही प्रधान व सचिव ने निजामपुर नौगीरा के प्राथमिक स्कूल में 72 गोवंशों को बंद कराया।
इससे पहले रामपुर धमावां, गिरधरपुर गढ़ी, कड़ा, कैमा आदि इलाकों से गोवंश पकड़ कर गोआश्रय स्थल पहुंचाए गए। सीवीओ डॉ. सीमा सिंह का कहना है कि जहां आवारा मवेशियों के ज्यादा होने की सूचना मिल रही है, वहां से उन्हें पकड़वाया जा रहा है। विभाग के सभी पांचों सरकारी वाहन चुनाव में ले लिए गए हैं।
विज्ञापन

किराए पर ली गई बड़ी कैटल वैन भी निर्वाचन में लगाई गई है। ऐसे में अन्य विभागों की मदद से मवेशियों को पकड़वा कर गोआश्रय स्थल में संरक्षित कराया जा रहा है। हालांकि, विभाग की तरफ से जो गोशालाए बनी हैं वहां पहले ही क्षमता से तीन गुना ज्यादा मवेशी संरक्षित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें