फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशाम्बी में कनपटी पर तमंचा सटाकर किशोरी से दुष्कर्म

Thu, 09 May 2019 01:15 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशाम्बी
विज्ञापन
marital rape - फोटो : pexels.com
विज्ञापन
महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र की एक किशोरी से पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर तमंचे की नोक पर दुराचार किया। विरोध करने पर उसकी बेरहमी से पिटाई भी की। बुधवार को एसपी ऑफिस आकर पीड़िता ने घटना की शिकायत की।
विज्ञापन


महेवाघाट क्षेत्र की एक 15 वर्षीय लड़की ने बताया कि 03 मई की शाम घर पर अकेली थी। परिजन कहीं रिश्तेदारी में दावत खाने चले गए थे। इस दौरान पड़ोसी युवक दीवार फांदकर भीतर घुस आया। कनपटी पर तमंचा सटाते हुए डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर लात-घूसों से पिटाई भी की। इसके बाद कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। घटना से सहमी पीड़िता ने फोन कर आपबीती परिजनों को बताई तो उनके होश उड़ गए। पीड़ित पिता ने उसी रोज पुलिस को तहरीर दिया। कार्रवाई नहीं होने पर बुधवार को मंझनपुर आकर एसपी को शिकायती पत्र देकर इंसाफ की गुहार लगाई।

पड़ोसी पर छेड़खानी का लगाया आरोप
पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र की एक युवती ने पड़ोसी युवक पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि आरोपी कहीं आते-जाते उसका रास्ता रोकता है। इस दौरान अश्लील फब्तियां कसता है। मोबाइल पर फोन करके भी परेशान करता है। फेसबुक पर भद्दे संदेश और फोटो भेजता है। पीड़िता ने बुधवार को इसकी शिकायत पुलिस से की है। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें