फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: अजुहा के भौंतर गांव में लोग खुद करते हैं नालियों की सफाई

Mon, 14 Aug 2023 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
अजुहा। नाम है आदर्श नगर पंचायत अजुहा, लेकिन कर्मचारी आदर्श नजर नहीं आते। इसका सबसे बड़ा उदाहरण वार्ड नंबर एक भौंतर में देखने को मिला। यहां पर कूड़े से पटी नालियां बजबजा रही हैं। जब लोग शिकायत करते हैं तो सफाईकर्मी उन पर ही धौंस जमाता है। लोगों को मजबूरन खुद ही नाली साफ करनी पड़ती है।
विज्ञापन



करीब डेढ़ हजार की आबादी वाले इस वार्ड में सफाई के साथ पेयजल, जलनिकासी की समस्या तो है ही पीएम आवास जैसी योजनाओं का लाभ लेने के लिए भटकना पड़ रहा है। सड़कें ज्यादातर पक्की हैं, लेकिन नालियां बजबजा रही हैं। वर्ष 1988 में जब से नगर पंचायत का पहला चुनाव हुआ, तब से लेकर अब तक पेयजल की दिक्कत दूर नहीं हुई। तब भी लोग हैंडपंप के सहारे प्यास बुझाते थे और अब भी यही व्यवस्था चली आ रही है।


पिछले वर्ष पांच हजार लीटर की टंकी रखवाने, सबमर्सिबल पंप की बोरिंग कराने और पाइप लाइन बिछाने में नौ लाख रुपये खर्च किए गए, लेकिन पेयजल संकट दूर नहीं हुआ। स्ट्रीट लाइटें तो हैं, लेकिन कुछ ही जलती हैं। इसी तरह की समस्याओं से यहां लोग जूझ रहे हैं, लेकिन इसे देखने और निस्तारण कराने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन




वार्ड नंबर एक की प्रमुख समस्याएं

सफाईकर्मी किसी इलाके में जाते हैं तो कहीं शिकायत पर भी नहीं आते हैं।

वार्ड नंबर एक में नालियों की नहीं होती सफाई, सड़कों पर बह रहा गंदा पानी।

वार्ड में 22 हैंडपंप तो लगे हैं, लेकिन इनमें से कई इंडिया मार्का काम नहीं करते।

पिछले साल बिछाई गई पेयजल की पाइप लाइनें कई जगह ध्वस्त, आपूर्ति ठप।

जीटी रोड पर मिल के पास करीब 20 दिन से स्ट्रीट लाइटें खराब, नहीं हुई मरम्मत



मोहल्ले में सफाईकर्मी कभी आता ही नहीं। खुद ही नालियों की सफाई करनी पड़ती है। कई बार शिकायत भी की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।-घूरेलाल रैदास, भौंतर



नगर पंचायत के गठन को कई दशक हो गए हैं, लेकिन अब तक पेयजल की व्यवस्था नहीं सुधरी। हैंडपंप के सहारे ही प्यास बुझानी पड़ती है।-राम सजीवन रैदास, भौंतर



सिर्फ सड़क पर झाड़ू लगती है। नालियों की सफाई के लिए कहो तो सफाईकर्मी धौंस जमाता है। कहता है साफ नहीं करुंगा। चाहो तो मेरी शिकायत कर दो।-बालचंद्र गौतम, भौंतर



मिल के पास गोविंद प्रसाद के दरवाजे से मुनीम के दरवाजे तक बनी नाली मिट्टी से पटी हुई है। जलनिकासी की समस्या है, लेकिन कोई देखने वाला नहीं है।-सुरेश कुमार, भौंतर




जीटी रोड पर स्ट्रीट लाइटें करीब 20 दिन से खराब हैं। रात में अंधेरा हो जाता है। आवागमन में काफी दिक्कत होती है। फिर भी मरम्मत नहीं कराई जा रही है।-रोहित कुमार, भौंतर



जीटी रोड की सर्विस रोड पर बने नाले की सफाई नहीं होती। इसके कारण बारिश में जलभराव की समस्या से जूझना पड़ता है।- सूरज कुमार भोजवाल, भौंतर



वार्ड में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। तरह-तरह की बीमारियां फैल रही हैं। इसके बाद भी नगर पंचायत प्रशासन इसे लेकर गंभीर नहीं है।-रवि शंकर, भौंतर



नवंबर-22 में मिनी ट्यूबवेल लगा था। 500 मीटर पाइप लाइन पड़नी थी, 400 मीटर पाइप लाइन बिछाई गई। गुणवत्ता इतनी खराब रही कि अब तक नलकूप चल ही नहीं पाया।-रवि कुमार वैश्य, भौंतर
विज्ञापन



पानी की आपूर्ति के लिए बड़े नलकूप की स्थापना का प्रस्ताव बोर्ड की बैठक में रखा गया है। नगर पंचायत प्रशासन से संपर्क करे सफाई व्यवस्था को सुधरवाया जाएगा।- मनोज कुमार त्रिपाठी, सभासद, वार्ड नंबर एक भौंतर



भौंतर में सफाई और पेयजल की दिक्कत की जानकारी नहीं थी। अब इसका पता चला है। जल्द से जल्द सारी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।-शांति कुशवाहा, अध्यक्ष नगर पंचायत अजुहा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें