फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: अवैध रेल टिकट वेंडरों की धरपकड़, साइबर कैफे संचालक रडार पर

Thu, 13 Nov 2025 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मां बेल्हा देवी जंक्शन पर रेलवे ई-टिकट की नई व्यवस्था के बाद आरपीएफ ने दो माह के भीतर 25 अवैध टिकट वेंडरों पर मुकदमा दर्ज कर उन्हें पकड़ा। साइबर कैफे संचालक एक ही यूजर आईडी से कई टिकट बुकिंग कर रहे थे। आरपीएफ ने जुर्माना वसूल कर कार्रवाई की।
विज्ञापन

भारतीय रेलवे की ओर से अब नई व्यवस्था के तहत रेलवे टिकट बुकिंग की व्यवस्था की गई है। एक ही यूजर आईडी से एक साथ अलग-अलग समय पर कई टिकटों की बुकिंग करने वाले साइबर कैफे संचालकों मनमानी पर अंकुश लगाने के लिए आरपीएफ उनकी धरपकड़ कर रही है। कार्रवाई की जद में वेंडरों ने मुकदमा से छुटकारा पाने के लिए रेलवे की कोर्ट में जुर्माना जमा कर दिया है।
आरपीएफ के अनुसार जनपद में टिकट बुकिंग के लिए 45 साइबर कैफे संचालक, लोकवाणी केंद्र को अनुमति है। रेलवे के गोपनीय विभाग की ओर से ऐसे आवेदनकर्ताओं की कुंडली आरपीएफ को भेजी गई है। अब आरपीएफ टिकट दलालों पर शिंकजा कस रही है।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, लालगंज, कुंडा क्षेत्र के आसपास सबसे अधिक साइबर कैफे संचालक टिकटों की बुकिंग कर लोगों से मोटी कमाई कर रहे हैं। आरपीएफ प्रभारी अनिल कुमार का दावा है कि दो माह में जिलेभर में छापामार 25 अवैध वेंडरों की पहचान कर कार्रवाई हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें