फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: दिल्ली धमाके के बाद सतर्क हुई पुलिस, आतिशबाजों की दुकानों और गोदामों को खंगाला

Thu, 13 Nov 2025 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
अंबेडकर चौराहे पर दिल्ली बम ब्लास्ट में मृतकों को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि देते कांग्रेसी। संवाद
विज्ञापन
दिल्ली में हुए कार धमाके के बाद सतर्कता बरतते हुए जनपद की पुलिस ने बृहस्पतिवार को आतिशबाजों की दुकान व गोदामों की छानबीन की। सभी के स्टाक चेक करने के बाद उन्हें सुरक्षा के मानकों के अनुपालन का निर्देश दिया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बृहस्पतिवार को सभी क्षेत्राधिकारी व थानाध्यक्षों को लाइसेंसी आतिशबाजों की दुकान व गोदाम की जांच का निर्देश दिया। सीओ सिटी प्रशांत राज ने चिलबिला एवं जेल चौकी क्षेत्र में स्थित पटाखों की दुकानों व गोदामों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि बिना वैध लाइसेंस पटाखों का भंडारण या बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
इसके अलावा कुंडा सीओ अमरनाथ गुप्ता, लालगंज सीओ आशुतोष मिश्रा और रानीगंज सीओ विनय प्रभाकर साहनी पुलिस टीम के साथ आतिशबाजों की दुकानों पर गोदामों पर औचक छापेमारी करते रहे, जिससे खलबली मची रही। निरीक्षण के दौरान प्रत्येक प्रतिष्ठान पर अग्निशमन के प्राथमिक साधन रेत, पानी, बाल्टी, अग्निशमन यंत्र आदि की व्यवस्था की भी जांच की गई।
विज्ञापन

दिल्ली धमाके के मृतकों को कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

अंबेडकर चौराहा स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय से बृहस्पतिवार शाम कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकालकर दिल्ली धमाके के मृतकों को श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कहा कि दिल्ली कार धमाके की यह आतंकी घटना देश की संवेदनशीलता पर गहरा आघात है। कांग्रेस पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। इस मौके पर मो. इश्तियाक, विजय शंकर त्रिपाठी, वेदांत तिवारी, राम शिरोमणि वर्मा, सरोज कश्यप, अंजली उपाध्याय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें