मेडिकल कॉलेज के सामने सड़क किनारे लगी अवैध होर्डिंग्स। संवाद
मुख्यालय क्षेत्र अवैध होर्डिंग, पोस्टर और बैनरों से पटा पड़ा है। इससे जहां शहर की सूरत बिगड़ रही है, वहीं नगर पालिका के राजस्व को भी चूना लग रहा है। हालात यह है कि लोगों के घरों की छत और रेलिंग तक पर बड़े-बड़े होर्डिंग्स टांग दिए गए हैं। मंझनपुर बाजार व चौराहा, पाल चौराहा, मेडिकल कॉलेज के पास, कोतवाली के सामने और जिला पंचायत गेट के आसपास सार्वजनिक स्थलों को भी प्रचार का अड्डा बना दिया गया है। बिजली के खंभों पर स्कूल, राजनैतिक दल, अस्पताल व निजी कारोबार के पोस्टर एक-एक पोल पर चिपकाए गए हैं।
नगर पालिका क्षेत्र में होर्डिंग और पोस्टर लगाने के लिए स्थान चिह्नित हैं, जहां शुल्क लेकर अनुमति दी जाती है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार कुछ स्थानों को छोड़कर दर्जनों जगहों पर बिना शुल्क प्रचार सामग्री लगाई जा रही है।
मेडिकल कॉलेज के सामने सड़क किनारे लगी अवैध होर्डिंग्स। संवाद
मेडिकल कॉलेज के सामने सड़क किनारे लगी अवैध होर्डिंग्स। संवाद
मेडिकल कॉलेज के सामने सड़क किनारे लगी अवैध होर्डिंग्स। संवाद