फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: विवाह के बाद दुल्हन प्रेमी के साथ चली गई

Tue, 17 Feb 2026 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव से विवाह के तुरंत बाद दुल्हन के फरार होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दुल्हन ने सुहागरात से पहले ही फौजी दूल्हे को ठुकरा दिया और घर में रखे गहने व नकदी लेकर अपने प्रेमी के साथ चली गई। घटना के बाद ससुराली हैरान हैं, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

करीब एक सप्ताह पहले सरायअकिल थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी एक सप्ताह पहले मंझनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक के साथ हुई थी। दूल्हा भारतीय सेना में है लेकिन रंग सांवला होने के कारण दुल्हन को वह पसंद नहीं था।
ससुरालियों का आरोप है कि दुल्हन सुहागरात से पहले ही सुसराल से गहना, जेवर और नगदी लेकर बिना बताए निकल गई। देर रात जब ससुराल के लोगों को जानकारी हुई तो सभी के होश उड़ गए। सीओ सदर शिवांक सिंह का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर नवविवाहिता की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें