। भाकियू अराजनैतिक गुट के पदाधिकारियों ने सोमवार को जिला पंचायत कार्यालय परिसर में बैठक की। इस दौरान जिलाध्यक्ष नूरुल इस्लाम ने कहा कि गांव-गांव जलजीवन मिशन योजना से हर घर पानी पहुंचा और न ही पाइपलाइन के लिए खोदी गई सड़क दुरुस्त कराई गई। जिले की अधिकतर नहरें सूखी हैं। किसान खेतों की हदबंदी कराने के लिए तहसील का चक्कर लगाने के लिए मजबूर हैं।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि इन समस्याओं का प्रशासन अगर जल्द समाधान नहीं करता तो 27 अगस्त से मुख्यालय स्थित डायट मैदान में किसान अनिश्चितकालीन धरना देंगे। उसके साथ ही पैदल मार्च कर मंडलायुक्त प्रयागराज के कार्यालय का घेराव किया जाएगा। इस मौके पर नमो मिश्र, मानचंद्र यादव, देवराज तिवारी, सुरेश कुमार और नीतीश मिश्र आदि मौजूद रहे।