फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगल कामना के साथ विसर्जित की गईं मां दुर्गा की प्रतिमाएं

विज्ञापन
Idols of Maa Durga were immersed with good wishes - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
जिले भर के पूजा पंडालों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं को गाजे-बाजे के साथ निर्धारित स्थलों पर विसर्जित किया गया। नगर भ्रमण के दौरान मां दुर्गा के जयघोष से गांव और कस्बे गुंजायमान रहे। इस दौरान इलाकाई पुलिस गांवों से लेकर मूर्ति विसर्जन स्थल तक चौकसी बरतती नजर आई।
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र के मौके पर मंझनपुर, सरायअकिल, भरवारी, अजुहा, करारी, सिराथू समेत सभी प्रमुख कस्बों, बाजारों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मां के भक्तों ने पूजा पंडाल सजाकर दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की थी।
बृहस्पतिवार के दिन नवमी को भक्तों ने मां सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा-अर्चना व हवन के साथ व्रत का पारण किया गया। शुक्रवार सुबह पूजा पंडालों से जयघोष के साथ लगभग 70 फीसदी मूर्तियों को विसर्जन के लिए ले जाया गया। भक्तों ने मूर्तियों का विसर्जन नजदीकी तालाबों व ससुर खदेरी, किलनहाई नदियों में बने चेकडैम में किया।
विज्ञापन

लगभग 30 फीसदी मूर्तियों का विसर्जन शनिवार सुबह निर्धारित स्थलों पर किया गया। जबकि दशहरा मेला आयोजन वाले सरायअकिल, मंझनपुर आदि के दुर्गा पूजा पंडालों की प्रतिमाओं का विसर्जन रविवार को किया जाएगा। इस दौरान भक्तगण मां अंबे का जयकारा करते हुए भक्ति गीतों पर नाचते-गाते तालाबों व नदियों तक पहुंचे।
चरवा नगर पंचायत के राम विश्राम नगर, आंबेडकर नगर, सुभाष चंद्र बोस नगर, गौतम बुद्ध नगर, मदन मोहन मालवीय नगर, गयादीन पटेल नगर, सरदार पटेल नगर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर, कन्हैया नगर, शहीद चंद्रमणि नगर में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं को कस्बे के निर्धारित तालाबों में विसर्जित किया गया।
भरवारी नगर पालिका परिषद के निर्धारित दर्जनों तालाबों में कस्बे के विभिन्न मोहल्लों में स्थापित प्रतिमाओं का शुक्रवार और शनिवार को विसर्जन किया गया। अधिशासी अधिकारी गिरीश चंद्र, जलकल सुपरवाइजर ब्रजेश मिश्रा एवं लिपिक बबलू गौतम के साथ विसर्जन के दौरान मौके पर पहुंचकर जायजा भी लेते रहे। गोराजू के पश्चिम शरीरा सहित इलाके के विभिन्न गांवों में स्थापित पूजा पंडालों की दुर्गा प्रतिमाओं को धवाड़ा के पास रामगंगा नहर और यमुना नदी के समीप विसर्जन किया गया।
भक्तों के लिए की गई थी पेयजल और छांव की व्यवस्था
कस्बा सहित इलाके के विभिन्न गांवों में सजाए गए पूजा पंडालों दुर्गा प्रतिमाओं का भी गाजे-बाजे के साथ विसर्जन किया गया। कस्बे की दो, अजमतपुर, रसूलपुर मढियामई, बीज के पुरवा, भौंतर, सैनी, कछुआ आदि गांवों में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं को हाईवे किनारे ससुर खदेरी नदी में विसर्जन किया गया।
इस दौरान दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर आए भक्तों को धूप का सामना न करना पड़े, इसके लिए नगर पंचायत प्रशासन ने ईओ सूर्य प्रकाश की अगुवाई में टेंट लगवाए थे। यही नहीं पेयजल की भी व्यवस्था कराई गई थी। वहीं किसी भी प्रकार का कोई वाद-विवाद न हो, इसके लिए सैनी कोतवाल तेज बहादुर सिंह और चौकी इंचार्ज अजुहा विजेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
विसर्जन में जमकर उड़ाया अबीर-गुलाल
मुख्यालय से सटे गड़रियन का पूरा में स्थापित दुर्गा प्रतिमा का शुक्रवार को विसर्जन किया गया। पूजा पंडाल से प्रतिमा को ट्राली में रखकर भक्तों ने डीजे की धुन पर गांव का भ्रमण कराया। इसके बाद पीडब्ल्यूडी कॉलोनी लेकर पहुंचे। बाद में कोर्रों स्थित निर्धारित तालाब में विसर्जन किया। इस दौरान अध्यक्ष रमेश कुमार यादव, रामू पाल, सुरेंद्र पाल, संजय पाल, राजा यादव, रामबाबू यादव, उमेश पाल, मानसिंह पाल, राम अभिलाष पाल, लालता पाल आदि सैकड़ों भक्त मौजूद रहे।
पल्हाना घाट में दुर्गा प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन
बाजार सहित इलाकाई गांवों में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं का शुक्रवार और शनिवार को विसर्जन किया गया। निर्धारित पल्हाना घाट, मूरतगंज स्थित पक्का तालाब सहित तालाबों में भक्तों ने प्रतिमाओं का विसर्जन किया। इस दौरान डीजे की धुन पर भक्त थिरकते रहे। विसर्जन के लिए घाट पर मूरतगंज बाजार, कसिया पूरब, भरवारी रोड, जीवनगंज, अशरफपुर, बड़ागांव, लाठी मोहल्ला, मुजाहिदपुर, नादिरगंज, मितवापुर आदि गांवों की प्रतिमाएं पहुंचीं थी।
गाजे-बाजे के साथ निकाली शोभा यात्रा
इलाके के कल्यानपुर, टेढ़ीमोड़, बम्हरौली, अंदावा, पल्टीपुर, मीरापुर, शहजादपुर, हिसामपुर परसखी, तरसौरा आदि पूजा स्थलों पर स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं का शुक्रवार और शनिवार को विसर्जन किया गया। इस दौरान भक्त डीजे की धुन पर थिरक रहे थे। दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन बंधवा तालाब मीरापुर में किया गया। दोपहर बाद भक्तों ने गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा भी निकाली।

Idols of Maa Durga were immersed with good wishes- फोटो : KAUSHAMBI

Idols of Maa Durga were immersed with good wishes- फोटो : KAUSHAMBI

Idols of Maa Durga were immersed with good wishes- फोटो : KAUSHAMBI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें