फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे लाइन पर मिले शव की शिनाख्त, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर तीन दिन पहले सिराथू रेलवे स्टेशन के समीप मिले शव की शिनाख्त हो गई है। सोशल मीडिया में मृतक की वायरल फोटो देखकर मंगलवार को सैनी कोतवाली पहुंचे चक बिजलीपुर निवासी सद्दीक हुसैन ने शव की पहचान अपने बेटे रमजान के रूप में की। सद्दीक ने बेटे की हत्या कर शव रेलवे लाइन में फेंके जाने की आशंका जाहिर की। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के चक बिजलीपुर गांव निवासी सद्दीक हुसैन ने बताया उनका बेटा रमजान (25) प्रयागराज में रहकर मजदूरी करता था। शनिवार को मालिक से हिसाब लेने के बाद वह घर के लिए निकला था। इसके बाद से रमजान का कुछ पता नहीं चला। इस बीच सोशल मीडिया से जानकारी मिली कि तीन दिन पहले सिराथू रेलवे स्टेशन के पास रेलवे लाइन पर युवक का शव मिला है।
शव की फोटो भी वायरल थी, इसमें हुलिया रमजान जैसा था। सद्दीक हुसैन ने बताया दो महीने पहले रमजान के पत्नी की मौत हो चुकी है। उसका तीन साल का एक बेटा है। सद्दीक का कहना है उसके बेटे की हत्या कर लाश रेलवे लाइन पर फेंकी गई है। उसने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए पुलिस को तहरीर दी। इंस्पेक्टर सैनी का कहना है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें