फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को बेटियों के साथ जान देने के लिए विवश करने का आरोपी पति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ससुरालियों के उत्पीड़न से आजिज आकर दो बेटियों के साथ जान देनी वाली विवाहिता के मामले में आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने रविवार सुबह उसे सैनी बस स्टॉफ के पास पकड़ा। आरोपी के खिलाफ लिखापढ़ी करके चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के लच्छीपुर गांव की सुनीता देवी ने 31 दिसंबर को सैनी कोतवाली में अपने दामाद कड़ाधाम कोतवाली के नौढ़िया निवासी लवकुश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सुनीता का कहना है कि दस साल पहले उसने अपनी बेटी मीना की शादी लवकुश के साथ की थी। शादी के बाद मीना के तीन बच्चे हुए। आरोप है कि लवकुछ मीना के साथ मारपीट कर ससुराल से पैसा लाने का दबाव बनाता था।
31 दिसंबर को भी मीना की सास ज्ञानमति ने उसे पीटा था। इससे नाराज मीना अपनी बेटी अंजलि व अनुष्का के साथ घर से चली गई। बाद में दोनों बच्चियों के साथ उसका शव सैनी कोतवाली के भैरव बाबा देव स्थान के पास रेलवे लाइन पर मिला। सैनी कोतवाली पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। रविवार सुबह अजुहा चौकी प्रभारी विजेंद्र सिंह को मुखबिर से पता चला कि आरोपी लवकुश सैनी बस स्टॉफ में कहीं भागने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा है। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें