होली के त्योहार को लेकर जिले में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। कल होली है, ऐसे में बाजारों में रौनक चरम पर है। रंग-गुलाल, पिचकारी, मुखौटे और होली से जुड़ी अन्य सामग्रियों की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी है। सुबह से ही लोग खरीदारी के लिए बाजार पहुंच रहे हैं, जिससे प्रमुख बाजारों में दिनभर चहल-पहल बनी रही।
जिले के मंझनपुर, करारी, सिराथू, अजुहा, सरायअकिल, भरवारी, चायल, चरवा, पश्चिमशरीरा और देवीगंज बाजारों में दिनभर चहल-पहल बनी रही। बच्चों में रंग-बिरंगी पिचकारियों और कार्टून वाले मुखौटों को लेकर खास उत्साह देखा जा रहा है। वहीं, बड़े लोग अबीर-गुलाल और पारंपरिक वस्तुओं की खरीदारी में जुटे हैं।
मिठाई की दुकानों पर भी भीड़ बढ़ गई है। गुझिया, नमकीन और अन्य पकवानों की मांग में इजाफा हुआ है। मंझनपुर के अशीष केसरवानी, परमेश कुमार, शिवम सहित दुकानदारों का कहना है कि इस बार बिक्री में पिछले साल की तुलना में बढ़ोतरी की उम्मीद है। त्योहार को लेकर बाजारों में उमड़ी भीड़ से व्यापारियों के चेहरे खिले हैं। प्रशासन भी भीड़-भाड़ वाले इलाकों में व्यवस्था बनाए रखने के लिए नजर आ रहा है।
मंझनपुर चौराहे पर सजी दुकानें। संवाद
मंझनपुर चौराहे पर सजी दुकानें। संवाद
मंझनपुर चौराहे पर सजी दुकानें। संवाद
मंझनपुर चौराहे पर सजी दुकानें। संवाद
मंझनपुर चौराहे पर सजी दुकानें। संवाद