फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: वेतन भुगतान में कटौती पर सीएचओ आक्रोशित

Tue, 07 Mar 2023 08:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
वेतन भुगतान में कटौती पर सीएचओ आक्रोशित
विज्ञापन

साप्ताहिक और सार्वजनिक अवकाश का भी काट लिया गया पैसा
स्वास्थ्य कर्मचारी बाहर बैठे रह गए, सीएमओ ने नहीं की मुलाकात
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। वेतन भुगतान लेटलतीफी और कटौती से नाराज सामुदायिक स्वास्थ्य अफसरों (सीएचओ) ने सोमवार को सीएमओ ऑफिस में हंगामा किया। समस्या को लेकर रोष तो था ही, ज्यादा गुस्सा सीएमओ के न मिलने पर भड़क गया। बाद में सीएमओ ने उनकी बात सुनी और समझा-बुझाकर शांत कराया।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर खोले गए हैं। 72 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पहले से चल रहे थे, जबकि कुछ 16 सेंटर नए खोले गए हैं। पुराने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों में तैनात राजीव, राजू मजुनदार, गजेंद्र कुमार, विनोद, किशन, सत्येंद्र, रीमा सिंह, प्रियंका सिंह चंदेल, पंकज पाल समेत करीब 20 सीएचओ सोमवार को सीएमओ ऑफिस पहुंचे। पहले तो सीएमओ से मिलने का प्रयास किया। सीएचओ कक्ष के बाहर बैठे काफी देर तक इंतजार करते रहे और सीएमओ उन्हें नजरंदाज कर चले गए।
विज्ञापन


इससे भड़के स्वास्थ्य कर्मी एनएचएम कक्ष में पहुंचे। वहां डीसीपीएम संजय कुमार को घेर लिया और समस्याओं को लेकर हंगामा करने लगे। कर्मचारियों ने कहा कि समय से वेतन नहीं मिलता। कभी दो महीने तो कभी तीन महीने में भुगतान किया जाता है। जबकि, शासन का आदेश है कि हर महीने चार की चार तारीख तक वेतन दे दिया जाए। लेटलतीफ जो भुगतान होता भी है तो उसमें कटौती कर ली जाती है। साप्ताहिक और सार्वजनिक अवकाशों का भी पैसा काट लिया जाता है। इस बार भी जनवरी और फरवरी का वेतन एक साथ आया है। इसमें पांच हजार से लेकर 15 हजार रुपये तक की कटौती सीएचओ के वेतन से कर ली गई है।
इसी तरह की अन्य समस्याओं को लेकर सीएचओ नाराज थे। काफी देर बाद सीएमओ सुष्पेंद्र कुमार वापस आए। उनकी बात सुनीं और समस्याएं दूर कराने का आश्वासन दिया।


ऑनलाइन हाजिरी की व्यवस्था बन गई मुसीबत
जनपद में तैनात सीएचओ की हाजिरी पहले ऑफलाइन उपस्थिति रजिस्टर में लगती थी। दिसंबर में इसके लिए ऑनलाइन व्यवस्था लागू कर दी गई। इसके तहत अब एप के माध्यम से उपस्थिति दर्ज कराई जाती है। रविवार के साप्ताहिक अवकाश व अन्य सार्वजनिक छुट्टियों पर हाजिरी न लगने पर भी एप में कर्मचारियों को अनुपस्थित दिखा दिया जाता है। सीएचओ का कहना है कि तीन महीने से यह समस्या है, लेकिन इसे दूर नहीं कराया जा रहा है।
विज्ञापन



एप के माध्यम से सीएचओ की हाजिरी लगती है। इसमें अवकाश के दिन भी अनुपस्थिति दर्ज हो जाती है। इसकी वजह से वेतन कट जाता है। क्षेत्र के अधीक्षक से उपस्थिति का सत्यापन कराने की व्यवस्था दी गई है। पहले सीएचओ से मुलाकात नहीं हो पाई थी। बाद में बातचीत की गई। समस्याएं दूर कराई जाएंगी।- डॉ. सुष्पेंद्र कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें