फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

विज्ञापन
History Sheeter arrested in police encounter - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
विज्ञापन

बदमाश के पैर में लगी गोली, जिला अस्पताल में भर्ती
आरोपी के खिलाफ पिपरी में दर्ज हैं आधा दर्जन मामले
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल। पिपरी पुलिस ने शुक्रवार सुबह मुठभेड़ के दौरान हिस्ट्रीशीटर दीपक पासी को गिरफ्तार कर लिया। इसके कब्जे से चोरी की एक बाइक और तमंचा बरामद किया गया है। आरोपी को पैर में गोली लगी है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पिपरी कोतवाली क्षेत्र के दूल्हापुर गांव का दीपक पासी पुत्र अनिल पासी हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ पिपरी में करीब छह आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस काफी दिनों से उसकी तलाश कर रही थी। इसी बीच शुक्रवार सुबह कोतवाल अतुल कुमार सिंह को खबर मिली कि आरोपी भगतपुर गांव में निर्माणाधीन रेलवे लाइन के पास खड़ा है। सूचना मिलते ही उन्होंने घेराबंदी कर दी। बताया जाता है कि पुलिस को देखते ही बदमाश ने फायर झोंकना शुरू कर दिया। गनीमत यह रही कि गोली किसी को लगी नहीं। बाद में पुलिस की ओर से भी जवाबी फायरिंग की गई। पैर में गोली लगते ही बदमाश खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। सीओ चायल केजी सिंह ने बताया कि बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उपचार के बाद लिखापढ़ी कर जेल भेज दिया जाएगा। इसी बदमाश ने हफ्ते भर पहले सेवढ़ा गांव के फरमूद अहमद पर प्राणघातक हमला किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें