फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी के शब्द नहीं लिख पाए बच्चे

Fri, 29 Jul 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला बेसिक शिक्षाधिकारी के निर्देश पर एबीएसए ने गुरुवार को सिराथू तहसील के जलालपुर और भदवां गांव का निरीक्षण किया। जहां पर एबीएसए को विद्यालय मेें बहुत सी खामियां मिली। भदवां स्कूल के कक्षा आठ के बच्चे हिंदी का शब्द नहीं लिख पाए। एबीएसए ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को पत्र लिख दिया है।  
विज्ञापन


गुरुवार को एबीएसए ने सिराथू तहसील के जलालपुर और प्राथमिक विद्यालय भदवां का औचक निरीक्षण किया। जिसमें प्राथमिक विद्यालय जलालपुर में निरीक्षण के दौरान 101 बच्चों में से सिर्फ 54 बच्चे ही उपस्थित मिले। इसके बाद एबीएसए ने भदवां गांव जा कर प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। जहां पर उन्हें 370 बच्चों की जगह मात्र 75 बच्चे ही उपस्थित मिले। साथ ही सहायक अध्यापक मौसम नारायण और रैना सिंह बिना सूचना के ही विद्यालय से गायब मिले।

एबीएसए द्वारा बच्चों से पूछे जाने पर बताया गया कि विद्यालय में तीन दिनों से एमडीएम नहीं बन रहा है। बच्चों को केवल लाई का वितरण किया जा रहा है। जबकि एमडीएम रजिस्टर में खाना बनना दर्शाया गया था। विद्यालय में समय सारणी नहीं बनाई गई है। विद्यालय परिसर की बाउंड्री पुरी तरह से टूटी हुई है। साथ ही शिक्षा की गुणवत्ता भी खराब पाई गई। इसके बाद एबीएसए ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय भदवां का भी निरीक्षण किया। जहां पर 79 की सापेक्ष में 41 बच्चे उपस्थित पाए गए। विद्यालय का शौचालय पूरी तरह से खराब पड़ा था। विद्यालय में पढ़ रहे कक्षा 8 के बच्चे हिंदी का शब्द नहीं लिख पा रहे थे। जिस पर एबीएसए ने प्रधानाध्यपक को कड़ी फटकार लगाते हुए कार्रवाई के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र लिख कर भेजा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें