इलाके के एक गांव की युवती के अनुसार दो साल पहले वह खेत में काम करने गई थी। इसी दौरान वहां पड़ोसी गांव के एक युवक से उसकी मुलाकात हुई। वह युवती के घर आने-जाने लगा। आरोप है कि उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिया।
पिपरी इलाके की एक युवती को झांसा देकर पड़ोसी गांव के युवक ने दो साल तक दुष्कर्म किया। इस दौरान बेटी पैदा होने पर युवक शादी से इन्कार करते हुए जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित युवती ने मां के साथ कोतवाली पहुंचकर घटना की तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
इलाके के एक गांव की युवती के अनुसार दो साल पहले वह खेत में काम करने गई थी। इसी दौरान वहां पड़ोसी गांव के एक युवक से उसकी मुलाकात हुई। वह युवती के घर आने-जाने लगा। आरोप है कि उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिया। वह दो साल तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। इसी बीच वह गर्भवती हो गई और नौ माह पूर्व उसने एक बेटी को जन्म दिया।
विज्ञापन
आरोप है कि इधर बीच शादी करने का दबाव बनाने पर युवक उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। शुक्रवार को पीड़िता ने मां के साथ थाने पहुंच आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी है। इंस्पेक्टर बृजेश करवरिया का कहना है कि तहरीर मिली है। प्रकरण की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।