महिला का पति परदेश में रहता है। उसके घर के सामने रहने वाले अरविंद ने उसे प्रेम जाल में फंसाकर शादी का झांसा दिया। महिला अरविंद के बहकावे में आ गई। आरोप है कि करीब दो साल तक अरविंद महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
करारी क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता पड़ोसी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप लगाया कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। बाद में शादी से मुकर गया। पुलिस ने आरोपी युवक सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
महिला का पति परदेश में रहता है। उसके घर के सामने रहने वाले अरविंद ने उसे प्रेम जाल में फंसाकर शादी का झांसा दिया। महिला अरविंद के बहकावे में आ गई। आरोप है कि करीब दो साल तक अरविंद महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। 30 अगस्त को भी महिला को अरविंद खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। विवाहिता ने शादी का दबाव बनाया तो वह मुकर गया। 31 अगस्त को अरविंद व उसके साथी प्रदीप, प्रमोद व राजबहादुर ने विवाहिता को गाली गलौज किया। किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।