फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्बरता की शिकार युवती का आज बयान दर्ज करेगी गुजरात पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
ससुरालियों की बर्बरता का शिकार हुई गुजरात के प्रतिष्ठित डायमंड कारोबारी की बेटी का पुलिस आज बयान दर्ज करेगी। उसकी तहरीर और बयान के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। इधर, आरोपियों के फरार होने की आशंका को देखते हुए कौशाम्बी पुलिस उनकी गतिविधियों पर गोपनीय निगाह रख रही है।
विज्ञापन

कौशाम्बी के दारानगर (कड़ा) गांव निवासी समदानी खान करीब सात साल से गुजरात के नौसारी शहर के एक होटल में मैनेजर था। आरोप है कि होटल के समीप ही रहने वाली एक युवती को उसने प्रेम जाल में फंसा लिया। तकरीबन तीन साल पहले आरोपी ने युवती से सूरत की अदालत में कोर्ट मैरिज की। युवती का आरोप है कि युवक ने शादी करने के बाद उसका नाम और धर्म परिवर्तन करा दिया।
कुछ दिनों तक वह युवती को लेकर गुजरात में ही इधर-उधर रहा। साथ ही दूसरे होटल में नौकरी करने लगा। लॉकडाउन में होटल बंद हुआ तो वह युवती को लेकर अपने गांव चला आया। युवती का कहना है कि घर आने के बाद युवक तथा उसके परिवारीजनों ने उसको प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। विवाहिता के गर्भवती होने के बावजूद आरोपी उसे तीन-तीन दिन तक भूखा रखते थे।
विज्ञापन

जुल्म की इंतहा तब हो गई जब उसे गर्म चिमटे से दागा गया। यातनाओं से तंग आकर युवती ने गुजरात के मुख्यमंत्री व वहां के पुलिस अधिकारियों को ट्वीट कर मदद मांगी थी। जिसके बाद बुधवार को परिजनों संग कौशाम्बी पहुंची गुजरात पुलिस युवती को लेकर चली गई। गुजरात पहुंचने के बाद शुक्रवार को नौसारी कोतवाली की पुलिस युवती का बयान दर्ज करेगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पीड़ित युवती पुलिस टीम के साथ कौशाम्बी से ट्रेन पर सवार होकर गुजरात के लिए रवाना हुई है। गुरुवार को शाम तक वह पहुंच नहीं सकी थी। शुक्रवार को उसका बयान दर्ज किया जाएगा। फिर उसी आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। बयान दर्ज करने से पहले इस मामले में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।
एचडी राणा-डिप्टी एसपी, नौसारी-गुजरात
-----------
गुजरात पुलिस की इस मामले में हर संभव मदद की जाएगी। कड़ा धाम पुलिस गुजरात से आई टीम की मदद कर रही थी। यदि दोाबरा कोई टीम आती है, तो हरसंभव मदद की जाएगी। कौशाम्बी पुलिस प्रकरण में कोई कार्रवाई नहीं कर सकती है। क्योंकि यहां पर कोई केस दर्ज नहीं है।
विज्ञापन

अभिनंदन-एसपी, कौशाम्बी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें