फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: ग्राम प्रधान पर महिला का घर गिराने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के चित्तापुर गांव की अनुसूचित जाति की महिला ने ग्राम प्रधान पर जेसीबी से घर गिराने का आरोप लगाया है। कहीं सुनवाई नहीं हुई तो मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर शिकायत की। शासन के आदेश पर शुक्रवार को आरोपी ग्राम प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

चित्तापुर गांव निवासी विमला देवी ने बताया कि उनका घर ग्राम सभा की आबादी की जमीन पर बना है। ग्राम प्रधान अमित सिंह ने 31 जुलाई 2025 को शाम सात बजे जेसीबी से घर को गिरा दिया और जाति सूचक गालियां दी। जिसकी शिकायत थाने व जिले के अधिकारियों से की गई लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई। पीड़िता ने सीएम को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई। सीएम के आदेश पर पुलिस ने आरोपी प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें