फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बच्चियों को शिक्षा के महत्व के प्रति किया जागरूक

Tue, 14 Oct 2025 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने सोमवार को ओसा से कलक्ट्रेट लौटते समय पाता गांव में सड़क किनारे मिट्टी के बर्तन बनाती बच्चियों को देखकर अपनी गाड़ी रुकवाई। उन्होंने बच्चियों और उनके अभिभावकों से संवाद करते हुए शिक्षा के महत्व के बारे में बताया और उन्हें नियमित रूप से विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

उन्होंने एसडीएम सुखलाल प्रसाद वर्मा को निर्देश दिए कि संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर इन बच्चियों का प्रवेश कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, मंझनपुर या राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय, भरसवां में कराया जाए। इधर, जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र में रह रही महिलाओं एवं बालिकाओं से उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। इधर, डीएम ने उदयन सभागार में जनपद की निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक की। उन्होंने निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी कार्यदाई संस्थाओं को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें