फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi : नहर के पानी में डूबने से युवती की मौत, पैर फिसलने से हुआ हादसा

Fri, 30 Aug 2024 02:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी

सार

पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के पूरब शरीरा वार्ड मसूरियादीन निवासी भैयालाल की पुत्री सरोज देवी (26) बृहस्पतिवार की शाम को जानवरों के लिए खेत की तरफ घास काटने गई थी। बताते हैं कि घास काटने के बाद  वापस घर आ रही थी तभी बड़ी नहर पटरी के पास अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नहर के गहरे पानी में चली गई।
विज्ञापन
नहर में डूबने से महिला की मौत। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमशरीरा कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत पूरब पश्चिम शरीरा के वार्ड मसूरिया दीन नगर निवासी एक युवती की नहर के पानी में डूबने से मौत हो गई। रास्ते से जा रहे राहगीरों की नजर पानी में उतराते हुए शव पर पड़ी तो स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को बाहर निकाल शिनाख्त कराई। परिजनों को सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन


पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के पूरब शरीरा वार्ड मसूरियादीन निवासी भैयालाल की पुत्री सरोज देवी (26) बृहस्पतिवार की शाम को जानवरों के लिए खेत की तरफ घास काटने गई थी। बताते हैं कि घास काटने के बाद वापस घर आ रही थी तभी बड़ी नहर पटरी के पास अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नहर के गहरे पानी में चली गई। पानी में डूबने के चलते उसकी मौत हो गई।

कुछ देर बाद राहगीरों की नजर नहर के पानी में उतराते हुए युवती पर पड़ी तो भीड़ जुट गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाल कर उसकी पहचान कराई। कुछ देर में परिवार के लोग पहुंच गए। पुलिस ने युवती के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह ने बताया कि मृतका मिर्गी की मरीज थी। नहर के किनारे से गुजरने के दौरान दौरा पड़ने से वह पानी में जा गिरी और डूबने से मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें